भारतीय दर्शक हमेशा नई ऑनस्क्रीन जोड़ियों का दिल से स्वागत करते हैं। यही वजह थी कि जब श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर और सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान फिल्म नादानियां में साथ नजर आए, तो लोगों को उनसे काफी उम्मीदें थीं। लेकिन अफसोस, यह फिल्म ज्यादा पसंद नहीं की गई। अब फिर से इंडस्ट्री ने दर्शकों की उम्मीदें जगा दी हैं। हालांकि इस बार बात किसी फिल्म की नहीं, बल्कि एक ऐड वीडियो की है जिसमें रवीना टंडन की बेटी राशा ठडानी और आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा के हीरो वेदांग रैना साथ दिखे।
राशा और वेदांग ऐड वीडियो में दिखे डांस करते
राशा और वेदांग नई पीढ़ी के दो बहुत ही स्मार्ट और टैलेंटेड एक्टर्स हैं, जिन्होंने हाल ही में बॉलीवुड में एंट्री की है। राशा ने इस साल फिल्म आजाद से अपना डेब्यू किया है, जबकि वेदांग अब तक दो फिल्मों में काम कर चुके हैं। हाल ही में दोनों एक ऐड वीडियो में नजर आए, जिसमें उन्होंने अपनी प्यारी मुस्कान, मजेदार एक्सप्रेशंस और जबरदस्त डांस स्टेप्स से लोगों का दिल जीत लिया। ये डांस गोविंदा और रवीना टंडन के मशहूर गाने किसी डिस्को में जाएं के नए वर्जन पर था। यह इन दोनों का एक साथ दूसरा ऐड था। उनकी केमिस्ट्री इतनी अच्छी लगी कि अब लोग इन्हें किसी रोमांटिक फिल्म में साथ देखने की फरमाइश कर रहे हैं।
वीर पहाड़िया ने कहा ‘हीरोइन नंबर 1’
ऐड वीडियो के नीचे कमेंट सेक्शन में एक्टर वीर पहाड़िया ने राशा को ‘हीरोइन नंबर 1’ बताया। वहीं एक यूजर ने लिखा, “उम्मीद है कि इन्हें किसी प्यारी सी रोमांटिक कॉमेडी में कास्ट किया जाएगा, ये सारे रिकॉर्ड तोड़ देंगे!” एक और ने कहा, “कोई तो इन दोनों को फिल्म में कास्ट कर ले।” किसी ने तो यहां तक कह दिया, “ये ऑफस्क्रीन रणवीर सिंह और रवीना टंडन जैसे लगते हैं।” वहीं एक और यूजर ने लिखा, “ये दोनों साथ में बहुत अच्छे लगते हैं।” एक फैन ने लिखा, “ये है असली कपल गोल्स।”
ये भी पढ़ें-पहलगाम आतंकी हमले के बाद भावुक हुईं भारती सिंह, कॉमेडियन ने बताया अपना डर
संबंधित खबरें
‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
1 hr agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
2 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
6 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
7 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
9 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
10 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
11 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
12 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
13 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines