Rapper Toomaj Salehi: ईरान के मशहूर रैपर तुमाज सालेही (Toomaj Salehi) के गाने उनकी जान के दुश्मन बन चुके हैं। आलम ये है कि ईरान सरकार ने रैपर को सजा-ए-मौत का आदेश दे दिया है। बताया जाता है कि 33 साल के रैपर तुमाज, महसा अमिनी की सजा को लेकर गाए रैप के बाद से चर्चा में आए थे। उन्होंने ईरानी सरकार के विरोध में हो रहे प्रदर्शन का समर्थन किया। साथ ही सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरकर गाने गाए थे। इसी आरोप में रैपर को ईरानी सरकार ने दोषी माने ते मौत की सजा सुनाई है। रैपर के वकील का कहना है कि तुमाज सालेही की मौत की सजा के खिलाफ वह हाईकोर्ट में अपील करेंगे।
कौन हैं रैपर तुमाज सालेही
33 साल के तुमाज सालेही ईरान के मशहूर रैपर हैं। उनका जन्म 1990 में ईरान में हुआ है। रैपर को खासतौर पर सोशल इश्यू और ईरानी सरकार की नीतियों के विरोध में लिखे गानों के लिए जाना जाता है। रैपर पर आरोप है कि उन्होंने साल 2022 में ईरान में चल रहे विरोध प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया था। जब यह बात सरकार के संज्ञान में आई तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। साल 2023 में रैपर को 6 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। हालांकि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से रैपर मौत की सजा से बच निकले थे। अब ईरानी न्यायपालिका ने तुमाज सालेही को दोषी करार करते हुए मौत की सजा सुनाई है।
यह भी पढ़ें: किसी से सगाई तो किसी से शादी, टिका कोई नहीं; Rakhi Sawant के टूटे रिश्तों की लिस्ट है काफी लंबी
क्यों सुनाई गई मौत की सजा?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रैपर तुमाज सालेही पर ईरान सरकार के खिलाफ प्रचार करने, विरोध में गाने गाना और विरोध प्रदर्शन को अपना समर्थन देने का आरोप है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर झूठ फैलाने का आरोप भी है। कहा जाता है कि 2022 में महासा अमिनी की मौत के बाद पूरे ईरान देश में विरोध प्रदर्शन चला था। इस प्रदर्शन को बाद में हिजाब पहनने वाली महिलाओं के विरोध प्रदर्शन में बदल दिया गया था। वहीं रैपर ने इस प्रदर्शन का समर्थन किया था और सरकार नीतियों के विरोध में गाने गाए थे।
जमकर हुआ था विरोध प्रदर्शन
गौरतलब है कि 16 सितंबर, 2022 में जब महासा अमिनी की मौत हुई थी तो देश में काफी प्रदर्शन शुरू हो गए थे। उस समय कई सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई थी। ईरान सरकार ने इस प्रदर्शन को दंगा घोषित कर दिया था। इसके बावजूद प्रदर्शन को विदेशों से समर्थन मिला था। हालांकि ईरानी सरकार ने हिंसा और हत्या मामले में करीब नौ लोगों को फांसी की सजा सुनाई थी।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
4 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
6 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
7 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
8 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
9 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines