Rapper Nicki Minaj: मनोरंजन जगत के सितारों का नाम ड्रग्स से जुड़े ये कोई नहीं बात नहीं है। जी हां, अब फिर एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जो सुर्खियां बटोर रहा है। इस बार एक मशहूर रैपर निकी मिनाज का नाम ड्रग्स केस में फंसा है। इस मामले में रैपर को अरेस्ट भी किया गया। इतना ही नहीं बल्कि पोस्ट के जरिए रैपर ने इस घटना के बारे में फैंस को बताया भी है। हालांकि पोस्ट में रैपर का दर्द भी साफ झलक रहा है।
एम्सटर्डम एयरपोर्ट पर अरेस्ट हुई रैपर
दरअसल, रैपर और सॉन्ग राइटर निकी मिनाज (Nicki Minaj) अचानक से सुर्खियों में आ गई। जी हां, निकी मिनाज को एम्सटर्डम में ड्रग्स के आरोप में अरेस्ट कर लिया गया था। हालांकि अब रैपर को छोड़ दिया गया है, लेकिन ये मामला अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। निकी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में साफ देखा जा सकता है कि एक शख्स रैपर से सवाल कर रहा है, जिसका निकी जवाब दे रहे हैं। साथ ही पोस्ट को शेयर करते हुए निकी का कैप्शन भी लोगों का ध्यान खींच रहा है।
निकी ने शेयर किया पोस्ट
इस पोस्ट को शेयर करते हुए निकी ने लिखा कि वे मुझे हर शो में आने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं। मेरे देखने से पहले ही उन्होंने मेरा बैग ले लिया। इसे प्लेन पर रखो और अब कह रहे हैं कि वे सीमा शुल्क पर वेट कर रहे हैं। ऐसा तब दिखता है जब सब कुछ विफल हो जाने के बाद किसी दौरे में तोड़फोड़ करने की कोशिश करने के लिए लोगों को मोटी रकम दी जाती है। उन्होंने जो कुछ भी किया है वह अवैध है। अब निकी के इस पोस्ट पर यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।
यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स
एक यूजर ने लिखा कि आपके साथ कौन खेल सकता है? दूसरे यूजर ने कहा कि भगवान आपके साथ हैं। तीसरे यूजर ने लिखा कि आप सेफ हैं, परेशान नहीं हो। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस पोस्ट पर कर रहे हैं। बता दें कि रैपर निकी ‘पिंक फ्राइडे 2 वर्ल्ड टूर’ के लिए एम्सटर्डम से इंग्लैंड एक कॉन्सर्ट के लिए जा रही थीं, लेकिन एयरपोर्ट पर ही उन्हें ड्रग्स ले जाने के आरोप में पुलिस स्टेशन ले जाया गया। इतना ही नहीं बल्कि दावा किया गया है कि निकी के बैग में मारिजुआना पाया गया था और इसलिए उन्हें अरेस्ट किया गया। हालांकि, बाद में निकी को छोड़ दिया गया और निकी ने पुलिस अधिकारियों को फाइन पे किया है, तब जाकर उन्हें छोड़ा गया।
यह भी पढ़ें- फिर आया नया मोड़… हार्दिक पांड्या के भाई की पोस्ट पर आई भाभी, Natasa के जवाब ने बढ़ाई फैंस की बेताबी
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
9 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
13 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
16 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
17 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
17 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
22 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines