'आंसू, दर्द और टूटे हुए सपने...', Pahalgam Attack पर पाकिस्तानी सिंगर Adnan Sami का क्या कहना?

पाकिस्तानी सिंगर अदनान सामी ने पहलगाम आंतकी हमले पर गहरी संवेदना जताई है। सामी का कहना है कि आशा और वादे से भरी मासूम जिंदगियां बेरहमी से खत्म कर दी गईं। आइए जानते हैं कि उन्होंने और क्या कहा?

Adnan Sami, Pahalgam Attack

Adnan Sami, Pahalgam Attack

पहलगाम आंतकी हमले पर ना सिर्फ हिंदी सिनेमा के स्टार्स बल्कि पाकिस्तानी कलाकारों ने भी दुख जताया है और इस घटना की निंदा की है। पाकिस्तानी सिंगर अदनान सामी ने भी घटना पर दुख जाहिर करते हुए पीड़ितों के लिए संवेदना जाहिर की है और एक लंबा-चौड़ा पोस्ट भी शेयर किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि इंसान इतनी नीचता और हैवानियत पर कैसे उतर सकता है? आइए जानते हैं कि अदनान ने और क्या कहा?

विज्ञापन

पहलगाम हमले पर अदनान का पोस्ट

अदनान सामी ने पहलगाम आंतकी हमले पर एक पोस्ट शेयर किया है। अपने इंस्टाग्राम पर सिंगर ने ये पोस्ट करते हुए लिखा कि पहलगाम हमले की हैरान करने वाली खबर और भयावह दृश्य देखकर मेरा दिल टूट गया है। इतनी खूबसूरत जगह, राजसी पहाड़ों और शांत घाटियों के बीच जो भी हुआ है, वो गलत है और अब दर्द की कहानी कह रहा है। आशा और वादे से भरी मासूम जिंदगियां बेरहमी से खत्म कर दी गईं और पीछे छोड़ गईं आंसू, टूटे सपने और बर्दाश्त ना होने वाला दुख।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ADNAN SAMI (@adnansamiworld)

क्या बोले अदनाना सामी?

अदनान ने आगे लिखा कि मानवता इतनी नीचता तक कैसे गिर सकती है? यह दुखद तस्वीर कभी नहीं भूली जाएगी और हमेशा इस घटना का इतिहास बन जाएगी, जिसने निर्दोष लोगों की जान ले ली है। मेरी संवेदनाएं पीड़ितों के साथ हैं, जो अब इस नुकसान और असहनीय दुख को उठा रहे हैं। उन्हें आगे बढ़ने की ताकत मिले। हमें इस आतंक को हमेशा के लिए खत्म करने की जरूरत है।

विज्ञापन

अदनान ने हमेशा किया भारत का सपोर्ट

अदनान सामी की बात करें तो अदनान उनके पास भारत की नागरिकता है, जो उन्हें 1 जनवरी 2016 को मिली थी। अदनान ने हमेशा ही भारत का सपोर्ट किया है। भारत के साथ हाल ही में हुए इस जघन्य हमले पर भी अदनान ने हिंदुस्तान का सपोर्ट किया है। वहीं, अब अदनान के पोस्ट पर लोगों ने भी अपना-अपना रिएक्शन दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ