Ranvir Shorey Talk About Out Of Work Statement: ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के सेकंड रनर-अप रहे बॉलीवुड एक्टर रणवीर शौरी इन दिनों लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं। इसका एक कारण उनकी अपकमिंग वेब सीरीज ‘शेखर होम’ भी है, जो 14 अगस्त को जियो सिनेमा पर रिलीज हो रही है। इस सीरीज में रणवीर के अलावा केके मेनन और रसिका दुग्गल भी नजर आएंगी। आपको बता दें कि रणवीर शौरी की इस सीरीज का ट्रेलर उस वक्त आया था, जब वो बिग बॉस हाउस में थे। घर के अंदर उन्होंने एक बयान दिया था कि उनके पास अगर काम होता तो शायद वो इस घर में नहीं होते।
अपने इस बयान की वजह से रणवीर शौरी उस वक्त ट्रोल होने लगे जब उनकी वेब सीरीज ‘शेखर होम’ का ट्रेलर रिलीज हुआ। इसके अलाव कुछ महीने पहले उन्हें सुनील ग्रोवर की वेब सीरीज ‘सनफ्लावर’ में भी देखा गया। घर के अंदर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में रणवीर ने अपने इस बयान को डिफेंड भी किया था लेकिन अब लग रहा है कि उन्हें शो में जाने का शायद पछतावा है।
बिग बॉस में नहीं जाते रणवीर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर शौरी हाल ही में केके मेनन के साथ अपनी वेब सीरीज ‘शेखर होम’ के प्रमोशन के लिए मीडिया से मुखातिब हुए जहां एक बार फिर उन्हें उनके काम से जुड़े सवालों का सामना करना पड़ा। जब एक्टर से पूछा गया कि क्या उन्हें अभी तक बिग बॉस ओटीटी का हैंगओवर है? इस पर रणवीर ने कहा कि ‘मैं इसे सिर्फ ऐसे कहूंगा कि अगर मुझे पता होता कि यह कार्यक्रम पहले से तय है तो शायद मैं शो के अंदर नहीं जाता।’
यह भी पढ़ें: Anushka-Virat ने पहली बार दिखाई अपने लाडले बेटे Akaay की झलक, फैंस ने लुटाया प्यार
काम को लेकर दी सफाई
रणवीर शौरी ने बातों ही बातों में कहा कि ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ करने का उनका मकसद सिर्फ काम नहीं होना था। एक्टर ने अपनी सफाई में कहा कि शो में जाने से पहले उनके पास काम नहीं था। वहीं जो प्रोडक्ट्स उन्होंने किए थे वो रिलीज नहीं हो रहे थे। इसलिए वो काफी निराश थे। रणवीर ने आगे कहा, ‘अगर मुझे पता होता कि शेखर होम को रिलीज किया जा रहा है तो वो कभी बिग बॉस का हिस्सा नहीं बनते।’
नए प्रोजेक्ट्स पर की बात
रणवीर शौरी ने आगे कहा कि ‘मैं पहले ही इंटरव्यू में क्लीयर कर चुका था कि मेरे पास कोई ऑफर नहीं था, ऐसे में मेरे पास बिग बॉस एकमात्र दूसरा विकल्प था।’ उन्होंने कहा कि मैंने कई शूट किए हैं, लेकिन उन्हें रिलीज नहीं किया जा रहा। ऐसे में निराशा होगी। लोगों को लग रहा कि मेरे पास काम ही नहीं था। दूसरी वजह कि मेरा बेटा और परिवार भी इस वक्त पास नहीं था इसलिए मैंने शो किया। ऐसा न सोचें कि मेरा परिवार नहीं। वहीं आने वाले प्रोजेक्ट्स पर बात करते हुए रणवीर ने कहा कि फिलहाल उन्हें अभी कोई खास प्रोजेक्ट ऑफर नहीं हुए हैं।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
18 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
18 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
19 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
20 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
21 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
22 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
22 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
23 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
23 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines