---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Anushka-Virat рдиреЗ рдкрд╣рд▓реА рдмрд╛рд░ рджрд┐рдЦрд╛рдИ рдЕрдкрдиреЗ рд▓рд╛рдбрд▓реЗ рдмреЗрдЯреЗ Akaay рдХреА рдЭрд▓рдХ, рдлреИрдВрд╕ рдиреЗ рд▓реБрдЯрд╛рдпрд╛ рдкреНрдпрд╛рд░

Anushka-Virat Son Akaay First Photo: рдПрдХреНрдЯреНрд░реЗрд╕ рдЕрдиреБрд╖реНрдХрд╛ рд╢рд░реНрдорд╛ рдФрд░ рд╡рд┐рд░рд╛рдЯ рдХреЛрд╣рд▓реА рдЗрд╕ рд╕рд╛рд▓ рдлрд░рд╡рд░реА рдореЗрдВ рдмреЗрдЯреЗ рдЕрдХрд╛рдп рдХреЗ рдкреЗрд░реЗрдВрдЯреНрд╕ рдмрдиреЗ рдереЗред рдмреЗрдЯреЗ рдХреЗ рдЬрдиреНрдо рдХреЗ 6 рдорд╣реАрдиреЗ рдмрд╛рдж рдЕрдиреБрд╖реНрдХрд╛ рдиреЗ рдЕрдкрдиреЗ рдмреЗрдЯреЗ рдХреА рдкрд╣рд▓реА рдЭрд▓рдХ рджрд┐рдЦрд╛рдИ рд╣реИред

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Anushka-Virat Son Akaay First Photo: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली अब दो बच्चों के पेरेंट्स बन चुके हैं। वामिका के बाद इस कपल ने इस साल 15 फरवरी को बेटे अकाय का वेलकम किया था। इसके बाद से ही अनुष्का सोशल लाइफ से दूर अपने बच्चों के साथ समय बिता रही हैं। वहीं फैंस भी अनुष्का और विराट के बेटे को देखने के लिए काफी बेताब थे। अब कपल ने अपने फैंस की इस विश को पूरा कर दिया है। जी हां, अकाय के जन्म के 6 महीने बाद अनुष्का और विराट ने उसकी पहली झलक को पब्लिक किया है, जिसके बाद से फैंस कपल के लाडले पर प्यार लुटा रहे हैं। अकाय की झलक वाली ये तस्वीर अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

पहली बार दिखी अकाय की झलक

बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपने दोनों ही बच्चों वामिका और अकाय को सोशल मीडिया से काफी दूर रखते हैं। उनकी बेटी वामिका की तस्वीर भी एक कैमरामैन ने बिना उनकी परमिशन के शेयर की थी। इसके बाद से कपल अपने बच्चों को लेकर और ज्यादा सतर्क हो गया है। यही वजह है कि अकाय के जन्म के बाद से फैंस ने आज तक उनकी एक झलक तक नहीं देखी है। हालांकि इस बीच अनुष्का ने खुद अपने बेटे अकाय की तस्वीर को पब्लिक प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है। हालांकि तस्वीर में अकाय के चेहरे को छुपाया हुआ है।

---विज्ञापन---

तस्वीर में बेटे का चेहरा छिपा हुआ

दरअसल, अनुष्का शर्मा ने अपने बेटे अकाय की जो तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है, उसमें चेहरा छिपाया हुआ है। तस्वीर में सिर्फ अकाय का हाथ दिखाई दे रहा है। वहीं तस्वीर में आगे पर कई सारी आइसक्रीम रखी हुई हैं। अंदाजा तो यह लगाया जा रहा है कि उसमें दिखाई दे रहा हाथ अनुष्का और विराट के बेटे अकाय का ही है। देखने पर लग रहा है कि अकाय सामने रखी आइसक्रीम को लेने की कोशिश कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

अकाय पर फैंस लुटा रहे प्यार

अनुष्का शर्मा की ओर से शेयर की गई बेटे अकाय की इस तस्वीर पर फैंस भी अपना प्यार लुटा रहे हैं। हालांकि फैंस थोड़ा निराश भी हैं क्योंकि तस्वीर में अकाय का सिर्फ हाथ दिखाई दे रहा है, चेहरा नहीं। वहीं कुछ लोग एक्ट्रेस से बेटे की पूरी तस्वीर शेयर करने की डिमांड भी कर रहे हैं। आपको बता दें कि इससे पहले अनुष्का शर्मा ने फादर्स डे के मौके पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें एक पेपर पर दो पैरों के निशान दिखाई दे रहे थे। वहीं पेपर पर हैप्पी फादर्स डे लिखा हुआ था।

---विज्ञापन---

अनुष्का शर्मा का वर्कफ्रंट

अनुष्का शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस को आखिरी बार स्क्रीन पर फिल्म ‘जीरो’ में देखा गया था। इसके अलावा वो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म ‘कला’ में एक गाने में दिखाई दी थीं। इसके बाद से एक्ट्रेस फिल्मों से दूर हैं। जल्द ही अनुष्का शर्मा अपनी अगली फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ में दिखाई देंगी। यह फिल्म क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक है।

---विज्ञापन---

First published on: Aug 09, 2024 06:51 AM

End of Article

About the Author

Jyoti Singh

рдЬреНрдпреЛрддрд┐ рд╕рд┐рдВрд╣, рдиреНрдпреВреЫ 24 рд╣рд┐рдВрджреА рдореЗрдВ рд╕реАрдирд┐рдпрд░ рд╕рдм рдПрдбрд┐рдЯрд░ рдХреЗ рдкрдж рдкрд░ рдХрд╛рд░реНрдпрд░рдд рд╣реИрдВред рдореАрдбрд┐рдпрд╛ рдЗрдВрдбрд╕реНрдЯреНрд░реА рдореЗрдВ рдЗрдиреНрд╣реЗрдВ 9 рд╕рд╛рд▓ рдХрд╛ рдЕрдиреБрднрд╡ рд╣реИред рдПрдВрдЯрд░рдЯреЗрдирдореЗрдВрдЯ, рд▓рд╛рдЗрдл рд╕реНрдЯрд╛рдЗрд▓, рд░реАрдЬрдирд▓ рдФрд░ рдиреЗрд╢рдирд▓ рдмреАрдЯреНрд╕ рдкрд░ рдЗрдирдХреА рдордЬрдмреВрдд рдкрдХреЬ рд╣реИред рдирдИ рдЪреАрдЬреЗрдВ рд╕реАрдЦрдиреЗ рдХреЗ рд▓рд┐рдП рд╣рдореЗрд╢рд╛ рддреИрдпрд╛рд░ рд░рд╣рддреА рд╣реИрдВред рдЗрдиреНрд╣реЗрдВ рдЕрдкрдиреА рдбреЗрдбрд┐рдХреЗрд╢рди рдХреЗ рд▓рд┐рдП рдЬрд╛рдирд╛ рдЬрд╛рддрд╛ рд╣реИред рдЬреНрдпреЛрддрд┐ рдХреЛ рдЦрд╛рд▓реА рд╡рдХреНрдд рдореЗрдВ рдлрд┐рд▓реНрдореЗрдВ рджреЗрдЦрдирд╛, рдЧрд╛рдиреЗрдВ рд╕реБрдирдирд╛ рдФрд░ рдХрд┐рддрд╛рдмреЗрдВ рдкрдврд╝рдирд╛ рдкрд╕рдВрдж рд╣реИред

Read More
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola