Ranvir Shorey on Bigg Boss OTT 3 Winner: बिग बॉस ओटीटी-3 को विनर मिल गया है। शो के तीसरे सीजन की ट्रॉफी सना मकबूल ने अपने नाम की है। वहीं शो से बाहर आने के बाद घरवालों ने अपना-अपना व्यू जनता के सामने रखा। रणवीर शौरी भी विनर के बारे में बात करते नजर आए। हालांकि रणवीर के इंटरव्यू वीडियो को देखकर लग रहा है कि वे मेकर्स से नाराज हैं, क्योंकि जिस तरह से रणवीर शो के बारे में बात कर रहे हैं, उससे तो उनकी नाराजगी ही झलक रही है।
रणवीर शौरी का गुस्सा ऐसे फूटा
शो से बाहर आने के बाद रणवीर ने मीडिया से बातचीत की और कहा कि अगर जूनियर ऐसे बात करेगा तो सीनियर भी ऐसे ही जवाब देगा। सना के ट्रॉफी जीतने के बारे में मैं यही कहूंगा कि बिग बॉस का और जनता का फैसला सिर आंखों पर है, लेकिन सना से ज्यादा डिजर्विंग लोग भी थे।
सोशल मीडिया फॉलोइंग के बेस पर…
रणवीर ने कहा कि अगर सोशल मीडिया फॉलोइंग के बेस पर लोग शो में रहेंगे तो इससे अच्छा यह है कि जिसकी सबसे ज्यादा सोशल मीडिया फॉलोइंग है, उसे ऐसे ही ट्रॉफी दे दो। अगर यही करना है तो ऐसे ही ट्रॉफी दे दो। मैं डिजर्विंग था, अरमान मलिक था, और भी लोग थे। रणवीर के इस बयान पर लोगों का कहना है कि एक्टर का गुस्सा शो के मेकर्स पर फूट रहा है। वह मेकर्स से नाराज हैं। सोशल मीडिया यूजर्स भी इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
यूजर्स ने किया ऐसे रिएक्ट
एक यूजर ने रणवीर शौरी के इंटरव्यू वीडियो पर लिखा कि इस सीजन की विनर तो सना ही थीं। दूसरे यूजर ने लिखा कि अरमान तो विनर नहीं हो सकता था। तीसरे यूजर ने लिखा कि इस तरह ट्रॉफी नहीं मिलती। एक और यूजर ने लिखा कि इस बार का सीजन ही बेकार था।
टॉप 3 में शामिल थे रणवीर शौरी
बता दें कि रणवीर शौरी टॉप 3 कंटेस्टेंट्स में शामिल थे। जी हां, टॉप 3 की रेस से रणवीर का बाहर होना ही यह साबित कर गया कि बिग बॉस ओटीटी के तीसरे सीजन की विनर सना मकबूल होने वाली हैं और हुआ भी ऐसा ही। जी हां, सना मकूबल शो की विनर बनकर बाहर आईं तो नैजी रनर-अप बनकर शो से बाहर निकले।
यह भी पढ़ें- Dalljiet Kaur की होने वाली ‘सौतन’ कौन? पत्नी को छोड़ जिसके साथ दिखे Nikhil Patel
संबंधित खबरें
भोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
6 mins ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
1 hr ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
1 hr agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
20 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
20 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
21 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
23 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
1 day agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
1 day agoLIVE: 'प्रताप' का ट्रेलर जारी होते ही सोशल मीडिया पर छाया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines