शाहिद कपूर नहीं, 'धुरंधर' का ये एक्टर था 'कबीर सिंह' के लिए पहली पसंद, एक डर की वजह से हाथ से निकल गई ब्लॉकबस्टर

Kabir Singh Movie Casting: शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह ने पर्दें पर धमाल मचाया था. लेकिन क्या आप जानते हैं इस फिल्म की पहली पसंद शाहिद नहीं बल्कि धुरंधर का ये हीरो था? हालांकि, इस हीरों ने फिल्म को डार्क बताकर रिजेक्ट कर दिया था.

Kabir Singh movie casting

शाहिद कपूर कबीर सिंह (Credit- Printerest)

Shahid Kapoor Kabir Singh Role: 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘कबीर सिंह’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. शाहिद कपूर, कियारा आडवाणी की जोड़ी को स्क्रीन पर काफी पसंद किया गया था. इस फिल्म ने करीब 380 करोड़ रुपए की कमाई की और शाहिद के करियर की सबसे बड़ी और हिट फिल्म साबित हुई. लेकिन कई लोगों को नहीं पता होगा, मगर कबीर सिंह के लिए शाहिद पहली पसंद नहीं थे.

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म के डायरेक्टर ने किया खुलासा

इस फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने अपने पुराने इंटरव्यू के दौरान बताया कि कबीर सिंह के लिए उनकी पहली पसंद ‘रणवीर सिंह’ थे. जब संदीप ने रणवीर को ये फिल्म ऑफर की, तब उन्होंने इस फिल्म को ठुकरा दिया था. हालांकि, इसके बाद शाहिद ने इस रोल को बेहतरीन तरीके से निभाया.

क्या थी ठुकराने की वजह?

संदीप रेड्डी वांगा अपने इंटरव्यू में बताते हैं कि “मैं सबसे पहले रणवीर के पास गया. मैं उनके साथ फिल्म बनाना चाहता था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया क्योंकि ये उनके लिए बहुत डार्क थी.” रणवीर के मना करने के बाद ही रोल शाहिद कपूर तक पहुंचा, जिसको उन्होंने स्वीकार किया और इस फिल्म ने शाहिद के करियर को तगड़ा बूस्ट दिया.

विज्ञापन

संदीप का शाहिद पर पूरा भरोसा

उस वक्त शाहिद का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड कमजोर था. उनकी कोई सोलो फिल्म 100 करोड़ तक नहीं पहुंची थी, सबसे ज्यादा कमाई 65 करोड़ की थी. ऐसे में संदीप रेड्डी वांगा को शाहिद के लिए आगाह किया गया, लेकिन संदीप ने बताया कि उन्हें एक्टर पर पूरा भरोसा था. उन्होंने कहा, “अगर रणवीर होते तो बॉक्स ऑफिस ज्यादा होता, लेकिन मुझे शाहिद पर विश्वास था. वो शानदार एक्टर हैं.”

विज्ञापन

ये घटना दिखाती है कि फिल्मों में कभी-कभी एक फैसला जिंदगी बदल देता है. रणवीर का डर उनकी पसंद था, लेकिन उसी से शाहिद की किस्मत चमक गई. आज दोनों ही एक्टर अपने-अपने तरीके से सफल हैं. हालांकि, ‘कबीर सिंह’ शाहिद के लिए टर्निंग पॉइंट बनी, जबकि रणवीर ‘धुरंधर’ जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स से आगे बढ़ते जा रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ