हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

SIIMA अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर Ranveer Singh को देख उमड़ी भीड़, अभिनेता को लगा 'चांटा'

विज्ञापन

मुंबई: साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवार्ड्स (SIIMA) 2022 का 10 वां संस्करण 10 सितंबर को बेंगलुरु में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में अल्लू अर्जुन (Allu Arjun), विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda), कमल हासन (kamal Hassan) और यश (Yash) सहित कई दक्षिण भारतीय सुपरस्टार शामिल हुए। साथ ही कार्यक्रम में बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह भी शामिल होने पहुंचे थे, जहां उन्हें सबसे लोकप्रिय हिंदी अभिनेता के पुरस्कार से नवाजा गया।

इस कार्यक्रम से कई वीडियोज भी सामने आए हैं, जो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहे हैं। अभिनेता ने अवॉर्ड नाइट के रेड कार्पेट पर जैसे ही एंट्री ली उनकी एक झलक पाने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। वहां पैप्स से लेकर मौजूद आम लोगों के बीच रणवीर सिंह के साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई। इस दौरान अभिनेता का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बेतहाशा भीड़ उन्हें घेरे हुए नजर आ रही है, तभी अचानक एक शख्स का हाथ उनके गाल को तेजी से छू जाता है।

अभी पढ़ें – बिग बॉस 16′ का प्रोमो आउट, इस अंदाज में नजर आए सलमान खान

विज्ञापन

वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि, इस घटना से रणवीर (Ranveer Singh gets Harassed in Award Night) ना सिर्फ असहज हो जाते हैं बल्कि उनका चश्मा भी गिरते-गिरते बचता है। इसके बाद अभिनेता अपने गाल को सहलाने लगते हैं, जिससे मालूम पड़ रहा है कि शायद उन्हें चोट भी लगी है।

इसके बावजूद अभिनेता ने उन लोगों पर अपनी नाराजगी व्यक्त नहीं की। रणवीर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। SIIMA अवॉर्ड नाइट में रणवीर सिंह ने अल्लू अर्जुन के सामने उनकी फिल्म पुष्पा के डायलॉग्स से लेकर डांस स्टेप्स को रीक्रिएट किया।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – मेगास्टार Prabhas के चाचा कृष्णम राजू के निधन से शोक में डूबे फैंस, खुद भी रह चुके हैं मशहूर अभिनेता

वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और नेटिजेंस की ओर से भी इसपर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, रणवीर अगली बार रोहित शेट्टी की ‘सर्कस’ में नजर आएंगे। उनके पास करण जौहर निर्देशित ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ भी पाइपलाइन में है। वो एक आगामी फिल्म के लिए दक्षिण निर्देशक शंकर के साथ भी सहयोग करेंगे।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – मनोरंजन  से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola