Dhurandhar Ranveer Singh 3 Vanity Van: रणवीर सिंह इन दिनों चर्चाओं में छाए हुए हैं. एक्टर की अपकमिंग फिल्म ‘धुरंधर 2’ यानी The Revenge का पहला टीजर रिलीज हो चुका है. इसके बाद से फैंस के बीच भी फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट तेज हो गई है. टीजर में रणवीर सिंह के लुक ने पूरी लाइमलाइट लूट ली. वहीं साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ‘धुरंधर’ भी नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है. अब नेटफ्लिक्स पर आई इस फिल्म का क्रेडिट सीन काफी वायरल हो रहा है. इस सीन ने रणवीर सिंह की 3 वैनिटी वैन वाली बात को फिर हवा दे दी है, जिससे चर्चाएं तेज हो गई है. चलिए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?
क्रेडिट सीन से मची हलचल
‘धुरंधर’ रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई है. थिएटर्स में तहलका मचाने के बाद मेकर्स ने इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया, जिसके बाद से फिल्म फिर से चर्चाओं में आ गई. फिल्म का एक सीन ऐसा था, जिस पर ओटीटी के दर्शकों की नजर पड़ी और ये मिनटों में वायरल हो गया. दरअसल फिल्म के आखिर के क्रेडिट सीन में ‘हमजा’ का किरदार निभाने वाले रणवीर सिंह की वैनिटी वैन का जिक्र किया गया है.
यह भी पढ़ें: ‘RIP…’, Dhurandhar 2 के टीजर पर राम गोपाल वर्मा का पोस्ट, क्या बिना कुछ कहे ‘टॉक्सिक’ को दी चेतावनी?
क्या है वैनिटी वैन का राज?
फिल्म के क्रेडिट सीन में ‘हमजा’ की 3 वैनिटी वैन का नाम लिखा हुआ है. इसमें लिखा, ‘हमजा वैन, हमजा स्टाफ वैन और हमजा नॉर्मल वैन.’ जिससे इस बात की हिंट मिल चुकी है कि फिल्म के सेट पर रणवीर सिंह के लिए 1 नहीं बल्कि 3 वैनिटी वैन मौजूद थीं. इससे पहले भी रणवीर सिंह के ऑन सेट वाहनों को लेकर चर्चाएं रही हैं. ‘धुरंधर’ के रिलीज होने से पहले ही खबरें सामने आई थीं कि रणवीर सिंह सेट पर 1 से ज्यादा वैनिटी वैन का यूज करते हैं. अब ‘धुरंधर’ के क्रेडिट सीन से ये अफवाह भी सच साबित होती दिखाई दे रही है. हालांकि इस पर अभी तक रणवीर सिंह ने कोई टिप्पणी नहीं की है.
यह भी पढ़ें: Mardaani 3 का 5वें दिन कैसा हाल? Border 2 ने दूसरे मंगलवार भी कमाए इतने करोड़, जानें कमाई
‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बता दें ‘धुरंधर’ पिछले साल 2025 में 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने सभी फिल्मों की सिट्टी-पिट्टी गुल कर दी. फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1303 करोड़ की कमाई की. वहीं भारत में ये आंकड़ा 836.95 करोड़ है. इस फिल्म की कमाई ने पिछले साल रिलीज हुई छावा, कांतारा: चैप्टर 1, कुली और सैयारा जैसी बड़ी फिल्मों को धूल चटा दी और साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
8 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
10 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
11 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
12 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
12 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
13 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
13 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
14 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
16 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines