Ranveer Singh Sells Two Luxury Apartments: बॉलीवुड के बाजीराव एक्टर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रणवीर सिंह हाल ही में कई बड़ी फिल्मों में नज़र आने वाले हैं। उनके पास ‘डॉन’ (Don) से लेकर ‘सिंघम अगेन’ (Singham Again) तक कई बेहतरीन फिल्में हैं। लेकिन इस बार वो अपनी किसी फिल्म को लेकर चर्चाओं में नहीं आए हैं। बल्कि अब ऐसी खबर सामने आई है कि रणवीर सिंह ने मुंबई के अपने दो लग्जरी अपार्टमेंट बेच दिए हैं। अब इन अपार्टमेंट की कीमत जान आपके भी होश उड़ जाएंगे।
यह भी पढ़ें: ट्रांसजेंडर होने की वजह से एक्ट्रेस को नहीं मिली ढाबे पर एंट्री, बेइज्जती के बाद आया पैनिक अटैक
एक्टर ने मुंबई में बेचे दो फ्लैट
कहा जा रहा है कि रणवीर सिंह ने मुंबई के वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर अपने दोनों लग्जरी अपार्टमेंट बेच दिए हैं। अपनी दोनों प्रॉपर्टीज के लिए इन्हें भारी रकम मिली है। दरअसल, दिसंबर साल 2014 में खरीदी एक्टर की ये प्रॉपर्टी ओबेरॉय मॉल के पास है। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि दोनों फ्लैटों में 1,324 स्क्वायर फुट इस्तेमाल करने लायक जगह है। साथ ही छह पार्किंग स्पेस भी हैं। ये दोनों फ्लैट 43वीं मंजिल पर हैं। इन दोनों फ्लैट के लिए स्टांप ड्यूटी भी 45.75 लाख रुपये थी।
कितने करोड़ में हुई डील?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर ने 6 नवंबर को अपने फ्लैट्स की डील फाइनल की है और उसी हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में एक शख्स को इन्हें बेच दिया है। उनके ये दोनों लग्जरी फ्लैट करीब 15.25 करोड़ में बेचे गए हैं। कहा तो ये भी जा रहा है कि रणवीर सिंह ने शाहरुख और सलमान के घर के पास बांद्रा में एक अपार्टमेंट खरीदा था। साल 2022 में रणवीर ने बांद्रा वेस्ट में एक प्लॉट के लिए करीब 119 करोड़ रुपए चुकाए थे।
इन फिल्मों में दिखेगा रणवीर का जलवा
वहीं, बात अगर रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की करें तो उनकी आखिरी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ थी। इस फिल्म को ऑडियंस का अच्छा रिस्पांस मिला। अब एक्टर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिंघम अगेन’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। यह फिल्म 15 अगस्त 2024 को रिलीज होगी। इसके बाद उनकी फिल्म ‘डॉन’ भी सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
संबंधित खबरें
इमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा लेना पड़ा महंगा
40 mins ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
57 mins agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
1 hr ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
1 hr ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
14 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
15 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
18 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
19 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
20 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines