Ranveer Singh ने महंगे दाम में बेचे दो लग्जरी अपार्टमेंट, क्या है इस फैसले की वजह?

Ranveer Singh Sells Two Luxury Apartments: रणवीर सिंह ने अब मुंबई में अपने दो लग्जरी अपार्टमेंट बेच दिए हैं। एक्टर ने ये डील मोटी रकम में फाइनल की है। उन्हें अपने इन दोनों फ्लैट के बदले कितने करोड़ मिले ये जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।

Ranveer Singh Sells Two Luxury Apartments

Image Credit: Instagram

Ranveer Singh Sells Two Luxury Apartments: बॉलीवुड के बाजीराव एक्टर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रणवीर सिंह हाल ही में कई बड़ी फिल्मों में नज़र आने वाले हैं। उनके पास ‘डॉन’ (Don) से लेकर ‘सिंघम अगेन’ (Singham Again) तक कई बेहतरीन फिल्में हैं। लेकिन इस बार वो अपनी किसी फिल्म को लेकर चर्चाओं में नहीं आए हैं। बल्कि अब ऐसी खबर सामने आई है कि रणवीर सिंह ने मुंबई के अपने दो लग्जरी अपार्टमेंट बेच दिए हैं। अब इन अपार्टमेंट की कीमत जान आपके भी होश उड़ जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक्टर ने मुंबई में बेचे दो फ्लैट

कहा जा रहा है कि रणवीर सिंह ने मुंबई के वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर अपने दोनों लग्जरी अपार्टमेंट बेच दिए हैं। अपनी दोनों प्रॉपर्टीज के लिए इन्हें भारी रकम मिली है। दरअसल, दिसंबर साल 2014 में खरीदी एक्टर की ये प्रॉपर्टी ओबेरॉय मॉल के पास है। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि दोनों फ्लैटों में 1,324 स्क्वायर फुट इस्तेमाल करने लायक जगह है। साथ ही छह पार्किंग स्पेस भी हैं। ये दोनों फ्लैट 43वीं मंजिल पर हैं। इन दोनों फ्लैट के लिए स्टांप ड्यूटी भी 45.75 लाख रुपये थी।

https://www.instagram.com/p/CyBTQnZolyK/?img_index=1

विज्ञापन

कितने करोड़ में हुई डील?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर ने 6 नवंबर को अपने फ्लैट्स की डील फाइनल की है और उसी हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में एक शख्स को इन्हें बेच दिया है। उनके ये दोनों लग्जरी फ्लैट करीब 15.25 करोड़ में बेचे गए हैं। कहा तो ये भी जा रहा है कि रणवीर सिंह ने शाहरुख और सलमान के घर के पास बांद्रा में एक अपार्टमेंट खरीदा था। साल 2022 में रणवीर ने बांद्रा वेस्ट में एक प्लॉट के लिए करीब 119 करोड़ रुपए चुकाए थे।

https://www.instagram.com/p/CzAuYe6rXOc/

विज्ञापन

इन फिल्मों में दिखेगा रणवीर का जलवा

वहीं, बात अगर रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की करें तो उनकी आखिरी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ थी। इस फिल्म को ऑडियंस का अच्छा रिस्पांस मिला। अब एक्टर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिंघम अगेन’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। यह फिल्म 15 अगस्त 2024 को रिलीज होगी। इसके बाद उनकी फिल्म ‘डॉन’ भी सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ