मुकेश अंबानी के गणेश विसर्जन पूजा में खूब झूमे रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण भी रहीं साथ

deeveer

मुंबई: गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) के उत्सव का जोश अब भी जारी है। सोशल मीडिया पर लगातार सेलेब्स की तस्वीरें सामने आ रही है जो अपने अपने परिवारों के साथ बप्पा को अंतिम विदाई देते देखे गए। इस बीच रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें ये जोड़ी बप्पा की भक्ति में मगन देखी जा सकती है।

विज्ञापन

पैपराजी पेज वीरल भयानी ने अपने पेज बॉलीवुड पैप से एक वीडियो शेयर किया है। दरअसल, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हाल ही में बिजनेस टायकून अंबानी के गणेश विसर्जन (Ambani’s Ganpati Visarjan Puja) में भाग लेने पहुंचे थे। इस दौरान रणवीर सिंह एक बार फिर अपनी ऊर्जा और जोशीले अंदाज में नजर आए। उन्होंने ढोल की थाप पर ना केवल जमकर डांस किया, बल्कि खुद भी ढोल बजाते नजर आए। जबकि दीपिका पादुकोण को बैठकर पूजा अराधना करते हुए देखा गया।

विज्ञापन

हालांकि, ये वीडियो (Ranveer Deepika Ganpati Visarjan Video) कुछ दिनों पुराना है, जो अब एक बार सुर्खियां बटोर रहा है। बात करें रणवीर के लुक की तो, उन्होंने सफेद कुर्ता पायजामा पहना हुआ था, जबकि उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण ने क्रीम कलर का सलवार सूट चुना। कंधों पर दुपट्टा और कानों में बड़े झुमके के साथ उन्होंने बालों में बन रखा था।

विज्ञापन

https://www.instagram.com/reel/Ch-lB9XhMBo/?utm_source=ig_web_copy_link

वीडियो में पावर कपल को गेंदे के फूलों से सजे ट्रक पर सवार हुए देखा जा सकता है। रणवीर सिंह इस दौरान अग्निपथ के गीत ‘देवा श्री गणेशा’ पर झूमने से खुद को रोक नहीं पाते। वहीं दीपिका रणवीर को मस्ती भरे अंदाज में झूमते हुए देखती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंबानी परिवार ने 31 अगस्त को गणपति बप्पा का अपने घर में तहे दिल से स्वागत किया। अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मूर्ति का एक छोटा सा वीडियो साझा किया जिसे उन्होंने कैप्शन दिया, “गणेश चतुर्थी के अवसर पर, हम उन्हें नमन करते हैं। भगवान गणेश जिनके पास एक विशाल शरीर और एक घुमावदार हाथी की सूंड है और जिनकी चमक अरबों सूर्यों के बराबर है। वो हमेशा हमारे सभी प्रयासों से सभी बाधाओं को दूर करें। इस शक्तिशाली गणेश मंत्र की भावपूर्ण प्रस्तुति के लिए अमिताभ बच्चन की हमेशा आभारी हूं।”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ