आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया है. इतना ही नहीं बीते दिन फिल्म ‘धुरंधर 2’ का नया गाना भी रिलीज किया गया है, जो काफी वायरल हो रहा है. रणवीर सिंह स्टारर फिल्म को रिलीज होने में 7 दिन से भी कम का समय बचा है. आदित्य धर ने आज अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ का पहला पार्ट को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया है. यह फिल्म लगभग 1000 स्क्रीन पर रिलीज की गई है.
यह भी पढ़ें: Cocktail 2: सिनेमाघरों में दिखेगी शाहिद कपूर की ‘कॉकटेल 2’ की पहली झलक, जानें कब उठेगा पर्दा
‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से कमाए 50 करोड़
आपको बता दें कि रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को थिएटर में दस्तक देने वाली है. इस मूवी में रणवीर सिंह के साथ अर्जुन रामपाल, आर माधवन और संजय दत्त जैसे कलाकार अहम किरदार में नजर आने वाले हैं. लेकिन फिल्म ने रिलीज होने से पहले बड़ा कारनामा अपने नाम किया है. बता दें कि फिल्म ‘धुरंधर’ ने 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. दरअसल, फिल्म रिलीज होने से एक दिन पहले यानी 18 मार्च को फिल्म के पेड प्रीव्यू शोज रखे गए हैं, जिसके लिए एडवांस बुकिंग भी शुरू की गई है. इस फिल्म के 2.20 लाख से ज्यादा टिकट बुक हो चुके हैं. सैकनिक के मुताबिक फिल्म ने 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है.
यह भी पढ़ें: दूरदर्शन का वो सीरियल जिसने फिल्मों को दी कड़ी टक्कर, Rajat Kapoor से Neena Gupta तक दिखे थे 15 बॉलीवुड स्टार्स
‘धुरंधर 2’ कब होगी सिनेमाघरों में रिलीज
आपको बता दें कि रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ दिसंबर 2025 में सिनेमाघर में रिलीज की गई थी. इस फिल्म में दुनियाभर में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था. इतना ही नहीं फिल्म ने सिर्फ हिंदी भाषा में 1,006.35 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी. यह फिल्म करीब 77 दिनों तक सिनेमाघर में लगी रही थी. फिल्म की सफलता के बाद मेकर्स ने ‘धुरंधर 2’ का पेड प्रीव्यू शोज लेकर आए है, जिसे दर्शकों का भरपूर सपोर्ट मिल रहा है. फिल्म ‘धुरंधर 2’ एडवांस बुकिंग के मामले में ट्रेंड कर रही है.
संबंधित खबरें
अभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
31 mins agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
1 hr agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
2 hrs agoLIVE: निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा संग फैमिली फोटोज कीं शेयर
2 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
2 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
3 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
14 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
15 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines