Dhurandhar Crew Members Fell Sick at Set: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर’ के सेट से बेहद बुरी खबर सामने आ रही है। एक्शन फिल्म ‘धुरंधर’ के सेट से 120 लोगों के एक साथ बीमार पड़ने की जानकारी सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो सुनने में आया है कि फूड पॉयजनिंग की वजह से इतने लोगों की तबीयत एक साथ खराब हुई है।
फिल्म ‘धुरंधर’ के जरूरी सीन की शूटिंग
दरअसल, इन दिनों लद्दाख के लेह जिले में एक्शन फिल्म ‘धुरंधर’ की शूटिंग चल रही है। बीते दिन यानी 17 अगस्त को फिल्म के सेट से बेहद बुरी खबर सामने आई। फिल्म के सेट पर खराब खाने की वजह से करीब 120 लोग एक साथ बीमार हो गए। बता दें कि ये घटना लेह के पट्थर साहिब इलाके से सामने आई है। पट्थर साहिब इलाके में फिल्म के एक जरूरी सीन की शूटिंग चल रही है।
जांच के लिए सैंपल भेजे गए
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि सभी लोगों को उल्टी, चक्कर और पेट दर्द की शिकायत हुई और इसके बाद उन्हें तुरंत प्राथमिक चिकित्सा दी गई। जैसे ही मामला सामने आया, तो लेह पुलिस, जिला प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को इसकी जानकारी दी गई और सभी टीमें मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने तुरंत ही खाने के सैंपल लिए और जांच के लिए भेजे।
रणवीर कपूर भी मौके पर मौजूद थे
साथ ही मामले पर प्रशासन का बयान भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि इस तरह की किसी भी लापरवाही को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और साथ ही ऐसा करने वालों और दोषियों पर सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। बता दें कि इस हादसे के दौरान बॉलीवुड एक्टर रणवीर कपूर भी मौके पर मौजूद थे। सूत्रों की मानें तो रणवीर ने इस खाने को नहीं खाया था।
यह भी पढ़ें- Karisma Kapoor के बच्चों का एक्स हसबैंड की प्रॉपर्टी में कितना हक? एक्स-ननद ने किया खुलासा
संबंधित खबरें
तेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
1 hr ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
2 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
4 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
6 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
7 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
8 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
8 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
9 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
10 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines