बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 3’ से सुपरस्टार रणवीर सिंह ने खूद को अलग कर लिया है, जिसे लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है. लेकिन आज फिल्म वर्कर्स फेडरेशन ने एक्टर रणवीर सिंह पर कड़ा रुख अपनाया है और प्रतिबंध लगा दिया है.
आपको बता दें कि मशहूर प्रोड्यूसर फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है. लेकिन यह विवाद उस वक्त ज्यादा बढ़ गया जब सुपरस्टार रणवीर सिंह ने फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 3 में काम करने से इंकार कर दिया था, जिसके बाद फरहान अख्तर ने FWICE में अपनी शिकायत दर्ज कराई थी. फरहान की शिकायत पर आज यानी 25 मई को सुनवाई करते हुए, फिल्म वर्कर्स फेडरेशन ने अभिनेता रणवीर सिंह पर प्रतिबंध लगा दिया है.
यह भी पढ़ें: 25 से 31 मई तक OTT पर रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज, घर बैठे होगा भरपूर मनोरंजन
‘डॉन 3’ को रणवीर सिंह ने क्यों छोड़ा?
रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह ने फिल्म डॉन 3 की स्क्रिप्ट, क्रिएटिव दिशा और प्रोजेक्ट में देरी के कारण फिल्म से दूरी बना ली थी. रिपोर्ट में यह भी दावा किया किया गया है कि एक्टर फिल्म में कुछ ऐसे सीन और डायलॉग जोड़ना चाहते थे, जो फरहान अख्तर को पसंद नहीं थे. लेकिन एक्टर की ओर से अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई थी. बता दें कि फिल्म डॉन 3 का फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया गया था, जिसे सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया था. इस मूवी का दर्शक भी लंबे समय से इंतजार कर रहे है.
यह भी पढ़ें: दृश्यम से 100 गुना ज्यादा सस्पेंस लेकर बैठी हैं Netflix की ये 5 फिल्में, हर सीन में मिलेगा जबरदस्त ट्विस्ट
फरहान अख्तर की शिकायत पर FWICE ने लगाया बैन?
लेकिन अब इसी बीच प्रोड्यूसर फरहान अख्तर ने FWICE में अपनी शिकायत की थी, जिस पर आज सुनवाई करते हुए फिल्म वर्कर्स फेडरेशन ने एक्टर रणवीर सिंह पर बैन लगा दिया है. इतना ही नहीं उनके खिलाफ नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी कर दिया गया है. वहीं सारी इंडस्ट्री को यह संदेश भी दे दिया गया है कि वो एक्टर रणवीर सिंह के साथ काम न करें. यह फैसला प्रोड्यूसर फरहान अख्तर की फिल्म डॉन 3 से बाहर होने के बाद लिया गया है. दरअसल, एक्टर ने फिल्म डॉन 3 की शूटिंग शुरू होने से कुछ दिन पहले मूवी को अचानक छोड़ दिया था.
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
5 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
5 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
7 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
8 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
9 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
10 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
10 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
10 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
11 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines