हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Netflix पर रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, दुनियाभर में हासिल किया ये ऐतिहासिक मुकाम

बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ (Dhurandhar) ने दुनियाभर में एक ऐतिहासिक मुकाम हासिल कर लिया है. आइए जानते हैं इसके बारे में.

विज्ञापन
Dhurandhar फिल्म ने Netflix पर बनाया बड़ा रिकॉर्ड

आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ फिल्म ने देश ही नहीं दुनियाभर में जमकर कमाई की थी. फिल्म को लोगों ने काफी ज्यादा सपोर्ट किया था. वहीं फिल्म ने अब बॉक्स-ऑफिस पर एक ऐतिहासिक मुकाम हासिल कर लिया है. इस मूवी में रणवीर सिंह के साथ आर. माधवन, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, सौम्या टंडन, सारा अर्जुन और अर्जुन रामपाल ने अहम किरदार निभाया है.

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ पिछले साल दिसंबर में रिलीज की गई थी. यह एक एक्शन स्पाई-थ्रिलर फिल्म है, जिसने दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया था. यह मूवी दुनियाभर में बड़ी हिट साबित हुई थी. बता दें कि ‘धुरंधर’ साल 2026 की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली नॉन-इंग्लिश फिल्म बन गई है.

यह भी पढ़ें: 50 की उम्र में भी क्यों सिंगल हैं सैफ अली खान की छोटी बहन सबा पटौदी? खुद बताई पूरी कहानी

विज्ञापन

‘धुरंधर’ के नाम हुआ ये बड़ा रिकॉर्ड

इस बात की जानकारी नेटफ्लिक्स (Netflix) के को-CEO टेड सारंडोस ने एक इंटरव्यू के दौरान शेयर किया है. उन्होंने कहा कि यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड अपने नाम किया था. हालांकि, जब यह मूवी ओटीटी पर रिलीज हुई, तो इसे और भी ज्यादा ऑडियंस तक पहुंचना आसान हुआ था. टेड सारंडोस ने आगे यह भी कहा, ‘धुरंधर साल 2026 की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली नॉन इंग्लिश फिल्म थी, इतना ही नहीं यह दूसरी सभी नॉन-इंग्लिश फिल्मों से बड़ी थी. उन्होंने आगे कही कि यह मूवी देखे जाने के मामले में सिर्फ सिर्फ US और UK से पीछे थी.’

यह भी पढ़ें: 27 महिलाओं की मौत और एक सीरियल किलर का खौफ! OTT की इस सीरीज का हर एपिसोड कर देगा हैरान

विज्ञापन

भारतीय कंटेंट का नेटफ्लिक्स पर दबदबा

नेटफ्लिक्स के को-CEO टेड सारंडोस  ने कहा कि साल 2024 से भारतीय कंटेंट नेटफ्लिक्स की ग्लोबल टॉप 10 लिस्ट में अपना दबदबा बनाए हुए हैं. कोई न कोई भारतीय फिल्में और सीरीज टॉप में अपनी मौजूदगी दर्ज कराती रही है. इतना ही नहीं भारतीय टाइटल्स को इस साल दुनियाभर में लगभग 3.5 अरब घंटे देखा गया है.. आपको बता दें कि रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ 2025 में रिलीज हुई थी, तो वहीं मूवी का दूसरा पार्ट 2026 में रिलीज किया गया था और यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की गई थी.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola