Ranveer Singh Dhurandhar 2 Underwater Shot: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 फिल्म, बवाल मचाए हुए हैं. 19 मार्च, 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है. फिल्म में कई धांसू सीन्स देखने को मिले. लेकिन फिल्म के आखिर में रणवीर सिंह का अंडरवॉटर शॉट देखकर सब हैरान रह गए. अब सोशल मीडिया पर उनका BTS वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके काफी सराहया जा रहा है.
यह भी पढ़ें: ‘व्यूज के भूखे लोग…’, वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित का हाई-वोल्टेज ड्रामा, चिल्ला-चिल्लाकर लगाई ट्रोलर्स की क्लास
अंडरवॉटर शॉट की तैयारी
फिल्म धुरंधर 2 में रणवीर सिंह का किरदार जास्किरत एक भारतीय जासूस है, जो पाकिस्तान में घुसने की तैयारी करता है. इस सीन के लिए उन्हें पानी के अंदर सांस रोककर रहना पड़ता है. BTS वीडियो में दिखाया गया है कि रणवीर ने खुद यह शॉट किया. वे पानी में डूबे हुए हैं और लंबे समय तक सांस रोककर रहते हैं. कोई स्टंट डबल या WFX की मदद नहीं ली गई. यह देखकर लगता है कि उन्होंने कितनी कड़ी मेहनत की है.
BTS की खासियत
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये BTS वीडियो बताता है कि बॉलीवुड में बड़े सीन कैसे बनते हैं. रणवीर ने खुद रिस्क लिया और असली मेहनत की. फैंस कह रहे हैं कि ऐसे एक्टर देखकर गर्व होता है. फिल्म देखने वालों को अब यह सीन और भी मजेदार लगेगा, क्योंकि वे जानेंगे कि पीछे कितनी मेहनत थी.
यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 की सफलता से भड़के प्रकाश राज, महेश बाबू और अल्लू अर्जुन को लपेटे में
फैंस का रिएक्शन
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है. लोग लिख रहे हैं कि “रणवीर ने इस फिल्म के लिए सब कुछ दे दिया”. कई फैंस ने कहा, “यह इंसाने है!” और “उनकी डेडिकेशन कमाल की है”. कुछ ने लिखा कि यह उनका करियर बेस्ट परफॉर्मेंस है. वीडियो में रणवीर की ट्रेनिंग भी दिखाई गई है, जहां वे पानी में सांस रोकने की प्रैक्टिस करते हैं. फैंस हैरान हैं कि बिना किसी मदद के इतना लंबा समय पानी में कैसे रहे.
फिल्म के बारे में
धुरंधर 2, एक स्पाई-थ्रिलर फिल्म है. इसमें रणवीर सिंह ने जासूस का रोल निभाया है, जो पाकिस्तान की सियासत में घुसता है. फिल्म के पहले सीजन में संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल जैसे बड़े कलाकार थे. लेकिन दूसरे भाग में अक्षय खन्ना हट गए. इस बार अन्य कलाकार दिखाई दिए. निर्देशक आदित्य धर ने इस सीन को बहुत खास बनाया है. उनके कमाल के डायरेक्शन ने लोगों को उनका दीवाना बना दिया है.
यह भी पढ़ें: कौन हैं Yuvraj Dua? जिनकी रील को PM मोदी ने किया शेयर; इंफ्लुएंसर को दिया मजेदार रिप्लाई
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
9 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
11 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
12 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
13 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
13 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
14 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
14 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
15 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
17 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines