Dhurandhar 2 Box Office Collection: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. रिलीज होते ही फिल्म सिर्फ रिकॉर्ड्स पर रिकॉर्ड्स तोड़े जा रही है. अभी रिलीज को एक ही दिन बीता है और फिल्म ने 113 साल के इतिहास में सभी हिंदी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. पहले दिन की कमाई से इसने पठान, जवान, एनिमल, स्त्री 2 जैसी बड़ी-बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. यह फिल्म अब तक की बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है.
यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 की पार्टी में थप्पड़ क्वीन बनीं ‘भाभीजी’, रणवीर सिंह को भरी महफिल में मारा थप्पड़! वीडियो वायरल
फिल्म की शानदार शुरुआत
धुरंधर 2, कल यानी 19 मार्च, 2026 को रिलीज हुई. रिलीज से एक दिन पहले प्रिव्यू शोज रखे गए थे. उनकी टिकट्स की बिक्री ने भी रिकॉर्ड सेट कर दिया. सिनेमाघर प्रिव्यु शोज के लिए खचाखच भरे हुए थे. भारत में प्रिव्यू से लगभग 52 करोड़ रुपये ग्रॉस कमाए गए. वर्ल्डवाइड यह आंकड़ा 75 करोड़ तक पहुंच गया. पहले पार्ट ‘धुरंधर’ ने पहले दिन 28 करोड़ के आसपास कमाए थे, लेकिन इस सीक्वल ने प्रिव्यू में ही उससे ज्यादा बटोर लिया. एडवांस बुकिंग में भी रिकॉर्ड टूटे. लाखों टिकट बिके और शो फुल हो गए.
यह भी पढ़ें: शाहरुख खान की वो एक्ट्रेस, जिसने एक ही फिल्म करके छोड़ा बॉलीवुड; आज अरबों की हैं मालकिन
113 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
धुरंधर 2 ने ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करके सबको हैरान कर दिया. अगर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन में ही धुरंधर 2 ने 100 करोड़ से ज्यादा का नेट कलेक्शन किया. इस नंबर ने सबको हैरान कर दिया. इसने पुष्पा 2 के हिंदी वर्जन को भी मात दे दी. पठान, जवान और एनिमल जैसी धाकड़ फिल्मों के रिकॉर्ड पीछे छूट गए. यह अब हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म है.
रणवीर सिंह का कमाल
रणवीर सिंह ने इस फिल्म में जबरदस्त एक्टिंग की है. स्पाई एक्शन थ्रिलर स्टाइल में बनी यह मूवी दर्शकों को पसंद आई. डायरेक्टर आदित्य धर ने पहले पार्ट की सफलता को और बढ़ा दिया. संजय दत्त जैसे बड़े कलाकार भी हैं. दर्शक कह रहे हैं कि यह फिल्म एक्शन, ड्रामा और इमोशन का परफेक्ट मिक्स है. पहले पार्ट ने 1300 करोड़ से ज्यादा कमाए थे. अब सीक्वल इससे भी आगे जाने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड में पसरा मातम! इस फेमस स्टार की मां का हुआ निधन; दुख बांटने पहुंचे फिल्मी सितारे
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
14 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
15 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
16 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
17 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
17 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
18 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
18 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
19 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
21 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines