पत्नी से मिलने के लिए Ranveer Singh को लेनी पड़ती है अपाइंटमेंट! Deepika Padukone ने खुद किया खुलासा

Ranveer Singh-Deepika Padukone: बॉलीवुड के फेवरेट कपल में से एक दीपिका और रणवीर अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में आ ही जाते हैं।

Ranveer Singh-Deepika Padukone

Ranveer Singh-Deepika Padukone

विज्ञापन

Ranveer Singh-Deepika Padukone: बॉलीवुड के फेवरेट कपल में से एक दीपिका और रणवीर अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में आ ही जाते हैं।

हाल ही में ये कपल कॉफी विद करण के 8वें सीजन के एपिसोड में नजर, जिसमें कई खुलासे हुए। वहीं, अब एक बार फिर से दीपिका ने ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसे सुनकर कोई भी चौंक जाए। आइए जानते हैं पूरा मामला…

Advertisment

एक शहर में रहते हुए भी दीपिका से नहीं मिल पाते रणवीर सिंह

दरअसल, हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने बताया कि कभी-कभी एक शहर में रहते हुए भी वो और रणवीर सिंह नहीं मिल पाते हैं। हालांकि इस इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि उनको पति के साथ क्ववालिटी टाइम बिताना भी जरुरी है और इसके लिए वो पूरी मेहनत भी करती है।

https://www.instagram.com/p/CzjNbu7s-vh/?img_index=1

विज्ञापन

हमें एक-दूसरे के लिए टाइम निकालना पड़ता है- दीपिका

अपने इंटरव्यू में अभिनेत्री ने कहा कि हमारा प्रोफेशन ऐसा है कि हमें एक-दूसरे के लिए टाइम निकालना पड़ता है। हम दोनों में से कोई कई महीनों तक ट्रेवलिंग ही करता रह जाता है। कभी रणवीर लेट नाइट आते हैं, तो कभी मुझे सुबह जल्दी निकलना पड़ता है।

हम अपने परिवार के साथ भी समय बिताना चाहते हैं- दीपिका

इसके आगे एक्ट्रेस ने कहा कि कभी-कभी तो हम एक शहर में रहकर भी साथ नहीं रह पाते, लेकिन इतना तो चाहिए जितने में हम अपने सुख-दुख बांट सकें। बहुत अच्छा लगता है जब हम साथ होते हैं। हालांकि हम अपने परिवार के साथ भी समय बिताना चाहते हैं। हालांकि इस इंटरव्यू के बाद एक्ट्रेस को एक बार फिर से ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

दोनों इंडस्ट्री के बड़े स्टार्स

बता दें कि दीपिका और रणवीर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। साथ ही अपने लेटेस्ट पोस्ट से वो फैंस को अपडेट भी करते रहते है। दोनों ही अपने काम को लेकर जाने जाते हैं। इतना ही नहीं बल्कि दोनों इंडस्ट्री के बड़े स्टार्स में शामिल है और दोनों की ही बड़ी फैन फॉलोइंग है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ