Jawan की मां को Tiger 3 में मिला महज 3 मिनट का रोल, तो एक्ट्रेस ने यूं किया रिएक्ट

Tiger 3 Actress Ridhi Dogra: इन दिनों बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ सिनेमाघरों में अपना जलवा दिखा रही है।

Tiger 3 Actress Ridhi Dogra

Tiger 3 Actress Ridhi Dogra

Tiger 3 Actress Ridhi Dogra: इन दिनों बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ सिनेमाघरों में अपना जलवा दिखा रही है। फैंस को भी ‘सुल्तान’ की ये फिल्म खूब पसंद आ रही है।

विज्ञापन

वहीं, इस फिल्म में सलमान खान के अलावा ‘जवान’ एक्ट्रेसेस रिद्धि डोगरा ने भी अपना जलवा दिखाया है। वहीं, अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने अपने रोल को लेकर एक्सपीरियंस साझा किया है।

विज्ञापन

Ridhi Dogra ने शेयर किया पोस्ट

दरअसल, रिद्धि डोगरा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस कई फोटोज और वीडियो शेयर की है। इसके साथ ही रिद्धि ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि जहां तक ​​मुझे याद है, सिनेमा, सपने, प्यार और सुंदरता मेरे लिए केवल एक ही चीज रही है- द लेजेंडरी – मिस्टर यश चोपड़ा।

विज्ञापन

इसे बर्बाद नहीं किया जा सकता- रिद्धि डोगरा

इसके आगे एक्ट्रेस ने लिखा कि उम्र 5 – चांदनी मेरी पहली याद थी जब मैं किसी फिल्म थियेटर में थी और मैं एक एक्साइटेड फैन बनी रहूंगी, लेकिन, उस 5 साल के बच्चे, 10 साल के बच्चे, उस किशोरी, उस पहली बार प्यार में, पहली बार दिल टूटा, पहली बार एक महिला की तरह कपड़े पहनना के लिए मुझे यह अनुभव करना पड़ा। यशराज वर्ल्ड में रहने का मौका इतना कीमती था कि किसी बड़ी चीज के इंतजार में इसे बर्बाद नहीं किया जा सकता था।

विज्ञापन

थैंक्स आदित्य चोपड़ा- रिद्धि 

रिद्धि डोगरा ने आगे कहा कि बैंड बाजा बारात मेरी ‘वेक मी अप लेट्स गो’ फिल्म है और मेरे लिए इस भूमिका को करने का एक बड़ा कारण मनीष के सेट पर होना, उन्हें काम पर देखना और उनके द्वारा निर्देशित होना था, थैंक्स आदित्य चोपड़ा मुझे इस दुनिया में लाने के लिए, फिल्म सभी सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक चल रही है जाओ इसे देखो। कहानी में राज है और इस फिल्म की कहानी बहुत बढ़िया है।

सलमान खान शानदार है- रिद्धि 

सलमान खान को लेकर एक्ट्रेस ने कहा कि सलमान खान शानदार है और फिल्म की जान है आप किरदार की आत्मा को उसके अभिनय में महसूस कर सकते हैं और उसे देखना एक परम आनंद है। इस बीच मैं अपने बड़े रोल का इंतजार कर रही हूं, तब तक दिल शाहीन से भर जाता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ