Ranveer Singh Deepika Padukone Trolled: बी-टाउन में दिवाली की धूम देखने को मिली। हर किसी ने ग्रैंड सेलिब्रेशन के साथ इस फेस्टिवल को एन्जॉय किया। वहीं, बॉलवुड के पावर कपल रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने भी अपने दिवाली के जश्न की कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। लेकिन अपने इस पोस्ट के चक्कर में अब कपल ने सोशल मीडिया पर अपना मजाक बनवा लिया है। सभी लोग इन्हें साथ खुश देखकर अब इनकी खिल्ली उड़ा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda ने साथ मनाई दिवाली! सोशल मीडिया पर पकड़ी गई रूमर्ड कपल की चोरी
कपल का पोस्ट
दरअसल, रणवीर और दीपिका ने एक कोलैबोरेशन पोस्ट शेयर किया है। इसमें इन्हें दिवाली पर हवन करते हुए देख जा सकता है। साथ ही उनकी एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है। इस फोटो में रणवीर और दीपिका रोमांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक साथ दोनों बड़ा सुकून महसूस कर रहे हैं और दीपिका प्यार से अपने पति को किस कर रही हैं। वहीं, रणवीर भी बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स को इनकी खुशी जरा भी रास नहीं आई और ‘कॉफी विद करण’ (Koffee With Karan) के एपिसोड की वजह से दोनों सभी के निशाने पर आ गए।
यूजर्स का रिएक्शन
अब इनके पोस्ट पर एक यूजर ने मजाक में लिखा, ‘करण कोने से: मैं वापस आऊंगा!’ तो फैन ने कहा, ‘नफरत करने वालों को नजरअंदाज करें दीपू, मुझे तुम्हारी शादी पसंद है।’ एक कमेंट आया, ‘हसदे चेहरे दा मतलब ये नहीं के?’ एक यूजर ने कमेंट किया, ‘स्क्रिप्टेड शो.. हम सब हकीकत जानते हैं।’ कोई बोला, ‘रणवीर सिंह नहीं, बैकअप सिंह।’ एक शख्स दीपिका की बात दोहराते हुए बोला, ‘वो दिमाग में है… दिल में नहीं।’
यूजर्स ने उड़ाई खिल्ली
एक यूजर ने लिखा, ‘उसके पास दिखावा करने का इतना अच्छा कौशल है कि वो रील और रियल लाइफ में भी एक अच्छी एक्टर है।’ किसी ने रणवीर को कहा, ‘भाई क्यू शो ऑफ कर रहा है… हम जानते हैं कि तू था तो ऑप्शन ही।’ किसी ने एक्टर की तारीफ करते हुए कहा, ‘तो क्या हुआ सब कुछ वो जानते हुए भी अपना प्यार निभा रहा है, इसे कहते हैं रणवीर सिंह।’ एक यूजर ने लिखा, ‘मैं तो ना सहता भाई।’ अब कुछ इसी तरह से नेटिज़ेंस इनके पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए नज़र आ रहे हैं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
5 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
7 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
10 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
10 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines