Ranveer Singh Deepika Padukone Secrets: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की लव स्टोरी से तो अब पूरी दुनिया वाकिफ है। हर कोई जानता है कि कैसे सेट पर शूटिंग के दौरान इनका अफेयर शुरू हुआ और कैसे इनके दिल में एक-दूसरे के लिए घंटी बजने लगी। हाल ही में दोनों सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हुए थे और लोगों ने दीपिका के प्यार पर शक किया था। लेकिन कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना। मगर असलियत तो कुछ और ही है इन दोनों में कितना प्यार है ये आपको ये खबर पढ़कर अंदाजा लग जाएगा। चलिए आपको उनसे जुड़े कुछ सीक्रेट्स बताते हैं।
यह भी पढ़ें: ‘कितनी टल्ली है ये?’ वीडियो में लड़खड़ाईं Urvashi Rautela तो फैंस ने उड़ाई खिल्ली
किसिंग सीन करते हुए खुली पोल
इस कपल को संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ (Goliyon Ki Rasleela Ram-Leela) की शूटिंग के दौरान प्यार का बुखार चढ़ा था। इसी फिल्म की शूटिंग करते हुए इन दोनों ने डेटिंग करना शुरू कर दिया था। क्या आप जानते हैं एक सीन की शूटिंग करते हुए इनकी ये चोरी सबके सामने आ गई थी। दरअसल, एक किसिंग सीन चल रहा था जिसमें ये दोनों एक-दूसरे में इतना खो गए कि डायरेक्टर के सीन कट करने के बाद भी ये दोनों रुके नहीं और बेकाबू होकर किस करते चले गए। उन्हें इस हालत में देखकर सभी लोग हैरान रह गए थे। इसी दौरान संजय लीला भंसाली को इनके अफेयर की खबर हुई थी।
लिपलॉक करते हुए भूल गए दुनिया
इसके अलावा अपने एक इंटरव्यू में खुद रणवीर सिंह शॉकिंग खुलासा कर चुके हैं। अपनी लव केमिस्ट्री के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा था कि वो अपनी लेडी लव दीपिका पादुकोण के साथ बिस्तर पर वो लिप लॉक कर रहे थे और इसमें दोनों इतने डूब गए कि इन्हें खबर ही नहीं हुई कि कब खिड़की टूटी और ईंट वहां आकर गिर गई। दरअसल, सीन में दिखाया गया था कि राम का दोस्त ईंट फेंकता है ताकि वो लीला के कमरे से बाहर आ जाए। मगर इस सीन में जब वो ईंट फेंकी गई तो कपल को पता ही नहीं चला क्योंकि वो लिपलॉक में बिजी थे।
टाइम-स्पेंड करने के लिए करते थे ये हरकत
इसके अलावा ये दोनों अक्सर सेट पर एक-दूसरे को बेबी कहते हुए भी पकड़े जाते थे। क्रू मेंबर्स के सामने कई बार इन्हें बेबी कहते हुए पकड़ा गया था। इतना ही नहीं जब भी रणवीर और दीपिका को मौका मिलता तो दोनों टाइम-स्पेंड करने चोरी-छिपे निकल जाते थे। दुनिया से नजरें चुराकर ये दोनों अपनी वैनिटी से गुम हो जाते थे। ऐसे में धीरे-धीरे सभी को इन पर शक होने लगा। फिर भी ये कपल अपनी सगाई को पूरी दुनिया से छिपाने में कामयाब रहा और अब जाकर इस बात का खुलासा हुआ है कि साल 2015 में इन्होंने सीक्रेट इंगेजमेंट कर ली थी।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
5 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
8 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
9 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
10 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
10 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
10 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
11 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
12 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
12 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines