आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर 2 की सफलता के बीच एक्टर रणवीर सिंह 10 अप्रैल 2026 को कर्नाटक उच्च न्यायालय में एक हलफनामा दाखिल करने वाले हैं, जिसमें रणवीर सिंह फिल्म कांतारा 2 दैव दृश्य की मिमिक्री के लिए बिना शर्त माफी मांगेंगे. दरअसल, फरवरी में रणवीर सिंह के खिलाफ कन्नड़ समुदाय की भावना को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा था. इतना ही नहीं एक्टर पर एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद के बाद एक्टर राहत की गुहार लगाते हुए उच्च न्यायालय का रुख किया था.
यह भी पढ़ें: Nora Fatehi के गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ पर विवाद, अश्लीलता को लेकर भड़के अरमान मलिक
रणवीर सिंह ने पोस्ट के जरिए मांगी थी माफी
आपको बता दें कि उस समय कर्नाटक हाई कोर्ट ने अधिकारियों को एक्टर के खिलाफ कोई भी दंडात्मक कार्रवाई न करने का निर्देश दे दिया था. हालांकि सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर माफी मांगते हुए एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘मेरा मकसद ऋषभ शेट्टी के शानदार अभिनय की तारीफ करना था. वह संस्कृति और परंपरा का सम्मान करते हैं.’ उन्होंने आगे लिखा , ‘अगर मेरी वजह से किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचे है तो मैं दिल से माफी मांगता हूं’.
यह भी पढ़ें: ‘उस्ताद भगत सिंह’ का ट्रेलर देख पवन कल्याण के मुरीद हुए चिरंजीवी, ‘धुरंधर 2’ के साथ होगी बॉक्स ऑफिस टक्कर
कोर्ट में रणवीर सिंह के वकील ने क्या कहा?
कोर्ट में रणवीर के वकील ने कहा कि वे रणवीर को मैसूर के चामुंडी मंदिर जाकर व्यक्तिगत रूप से माफी मांगने के लिए मनाएंगे. जिस पर, शिकायतकर्ता के वकील प्रशांत मेथल ने यह तर्क दिया कि अभिनेता द्वारा मांगी गई माफी एक दिखावटी थी. क्योंकि बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर माफी मांगी थी. उन्होंने बोलकर माफी नहीं मांगी थी. मेथल इस हाव भाव को वास्तविक के पश्चाताप या हार्दिक माफी नहीं बताया था.
यह भी पढ़ें: थिएटर के बाद OTT पर आ रही Bhabiji Ghar Par Hain की पलटन, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम
ऋषभ शेट्टी ने ‘धुरंधर 2’ जमकर की तारीफ
दिलचस्प बात यह है कि कंतारा के डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी ने हाल ही रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर द रिवेंज की जमकर तारीफ की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा की फिल्म की कहानी और रणवीर सिंह के साथ सभी कलाकारों का काम बहुत ही शानदार है.
संबंधित खबरें
एसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
15 mins agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
55 mins agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
1 hr agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
2 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
3 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
4 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
20 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
1 day agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
1 day agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines