Bigg Boss OTT 3 Sana Makbul New Baharwala: बिग बॉस ओटीटी 3 का ये सीजन अब जैसे-जैसे ग्रैंड फिनाले के नजदीक आता जा रहा है, वैसे ही अब रोमांचक और दिलचस्प चीजें होने लगी हैं। अभी हाल ही में घर में दीपक चौरसिया का एविक्शन हो गया जिसके बाद मेकर्स ने सना सुल्तान और अदनान शेख को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इतने बड़े ट्विस्ट के बाद बिग बॉस ने अब घर में नया बाहरवाला कंटेस्टेंट भी बना दिया है, लेकिन उसे लेकर भी अब काफी बवाल हो गया। बाहरवाला कंटेस्टेंट को लेकर अब घर में काफी कलेश हुआ, क्या कुछ कहा इस रिपोर्ट में हुआ।
सना मकबूल को बनाया बाहरवाला कंटेस्टेंट
इन दिनों घर में काफी हंगामा देखने को मिल रहा है। वीकेंड का वार काफी धमाकेदार रहा जिसके बाद अब घर में नया कलेश देखने को मिला। दरअसल बिग बॉस ने सना मकबूल को नया बाहरवाला बना दिया और पुराने बाहरवाला कंटेस्टेंट्स को फायर कर दिया। यहां तक तो ठीक था, इसके बाद सना मकबूल ने विशाल पांडे को बातों ही बातों में अपने बाहरवाला कंटेस्टेंस होने का हिंट दे दिया। बस बिग बॉस के लिए तो इतना ही काफी था सना मकबूल और विशाल के खिलाफ एक्शन लेने का, उन्होंने तुरंत इस पर कार्रवाई करते हुए अपनी चाल चल दी।
बिग बॉस ने रोक दी घर की गैस सप्लाई
बिग बॉस ने पहले सना मकबूल और विशाल को काफी डांट लगाई, जिसके बाद उन्होंने सभी घरवालों को एक साथ इकट्ठा करके सना और विशाल की फुटेज दिखाई, जिसमें वो बाहरवाला कंटेस्टेंट होने का हिंट दे रहे हैं। बस इसके बाद बिग बॉस ने ऐलान किया कि सजा के तौर पर अब घर की गैस सप्लाई बंद कर दी जाएगी यानी जब तक सना और विशाल की ये सजा खत्म नहीं हो जाती तब तक घर में गैस नहीं चलेगी।
सना मकबूल-विशाल पर भड़के रणवीर शौरी
बिग बॉस के पूरे घर को सजा देने के बाद रणवीर शौरी काफी भड़क गए। उन्होंने सना मकबूल को जमकर सुनाना शुरू कर दिया। सना और विशाल दोनों के साथ ही रणवीर शौरी की फाइट देखने को मिली। वहीं जैसे ही विशाल ने सना मकबूल का स्टैंड लेना शुरू किया उन्हें रणवीर शौरी ने घेर लिया। रणवीर शौरी ने विशाल को सना मकबूल का आशिक, लवर और बॉयफ्रेंड तक बोल दिया। उन्होंने सना और विशाल का नाम एक साथ जोड़ते हुए काफी कुछ कह दिया। जिसके बाद घर का माहौल बहुत ज्यादा गर्म हो गया।
विशाल की वजह से ही फंसे थे लवकेश भी
सना मकबूल के साथ भी विशाल पांडे ने बाहरवाला के ऊपर बातचीत करके उन्हें सजा दिला दी। कुछ ऐसा ही उन्होंने लवकेश कटारिया के साथ भी किया था। लवकेश को भी विशाल ने बार-बार कहा था कि मुझे पता है तू ही बाहरवाला है, जिसके बाद बिग बॉस ने लवकेश को बाहरवाला के तौर पर फायर कर दिया था। अब कुछ इसी तरह का मामला सना मकबूल के साथ भी देखने को मिल रहा है।
यह भी पढ़ें: मौत से चंद मिनटों पहले सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की आखिरी तस्वीर, फैंस को दिया ये आखिरी मैसेज
संबंधित खबरें
इमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, CJP प्रोटेस्ट में हिस्सा लेना पड़ा महंगा
26 mins ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
42 mins agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
1 hr ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
1 hr ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
14 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
15 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
18 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
19 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
20 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines