Ranveer Brar Reacts to BRICS Veg Menu: सेलिब्रिटी शेफ और ‘द ट्रेटर्स 2’ फेम रणवीर बरार ने हाल ही में ब्रिक्स समिट 2026 के मेन्यू पर रिएक्शन दिया है. दिल्ली में हुए 18वें ब्रिक्स सम्मेलन में पूरी तरह से शाकाहारी खाना ही परोसा गया. जिसके बाद ब्रिक्स मेन्यू की चर्चा दुनियाभर में होने लगी. जहां कुछ लोगों ने इसे गलत ठहराया तो वहीं कुछ लोग इसे सही बता रहे हैं. दरअसल कुछ लोगों का कहना था कि ब्रिक्स समिट में विदेशों से लोग आए थे और वो शाकाहारी खाना नहीं खाते हैं तो मेन्यू में नॉनवेज भी होना चाहिए था. जिसके बाद इस पर विवाद गहरा गया. वहीं अब शेफ रणवीर बरार ने भी इस मुद्दे पर बात की है. चलिए जानते हैं रणवीर बरार ने क्या कुछ कहा.
क्या बोले रणवीर बरार?
रणवीर बरार ने IANS से बातचीत करते हुए इस मुद्दे पर बात की और कहा, ‘कभी-कभी आप विवादों से दूर रहना चाहते हैं. कुछ देशों में गोमांस खाया जाता है, कुछ देशों में किसी और तरीके का नॉनवेज खाना खाया जाता है, तो कभी-कभी आप ऐसा खाना परोसने से दूर रहना चाहते हैं जिससे विवाद बढ़ जाए. ऐसे बड़े अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने से बचाने के लिए ही शाकाहारी भोजना परोसा जाता है. इंटरनेशनल लेवल पर शाकाहारी भोजन परोसने से विवादों से दूर रहा जाता है.’
यह भी पढ़ें: कौन हैं तान्या मिश्रा? जिन्हें फैंस बुला रहे ‘नेशनल क्रश’; ग्लैमरस फोटोज के दीवाने हुए यूजर्स
लोगों से की अपील
रणवीर बरार ने आगे कहा, ‘हमारे देश में शाकाहारी खाना हमारी संस्कृति से जुड़ा है और इसका उद्देश्य भी हमारी खूबसूरत परंपराओं को दुनिया के सामने दिखाना था. इसे सभी को एक शाकाहारी परंपरा की नजरों से देखना चाहिए.’ वहीं उन्होंने आगे कहा कि इसको पॉजिटिव तरीके से देखना चाहिए, क्योंकि शाकाहारी मेन्यू की वजह से दुनियाभर में हमारे देश की परंपरा देखने को मिली. हमे पूरी दुनिया के सामने एकजुट खड़ा होना होगा. सोशल मीडिया पर अब रणवीर बरार का ये बयान तेजी से वायरल हो रहा है.
कौन हैं रणवीर बरार?
बता दें रणवीर बरार एक जाने-माने शेफ हैं. भारत के साथ-साथ विदेशों में भी उनके खाने के खूब चर्चे होते हैं. वहीं हाल ही में रणवीर बरार प्राइम वीडियो के रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ के दूसरे सीजन में भी नजर आए थे. इस शो में उनके गेम की खूब तारीफ की गई थी. वहीं सोशल मीडिया पर भी रणवीर बरार के गेम के खूब चर्चे हुए थे. इसके साथ ही वो सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी फनी वीडियोज और अपने फूड की वीडियोज शेयर कर फैंस को एंटरटेन करते रहते हैं.
संबंधित खबरें
35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
44 mins agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
2 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
3 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
3 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
5 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
6 hrs agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
6 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
7 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines