Ranveer Allahbadia: यूट्यूबर और पॉडकास्ट होस्ट रणवीर इलाहबदिया (Ranveer Allahbadia) उर्फ बीयरबाइसेप्स को लेकर खबर आ रही है कि वो मरने से बाल-बाल बचे हैं। उनकी जान बचाने में एक IPS अधिकारी का अहम रोल है। उन्होंने खुद बताया कि वो गोवा में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ इंजॉय कर रहे थे, लेकिन अचानक से वो डूबने लगे। इस दिल दहला देने वाली खबर को उन्होंने अपने फैंस के साथ शेयर किया और बताया कि अब वो कैसे हैं। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला…
गोवा में गर्लफ्रेंड संग क्रिसमस सेलिब्रेट कर रहे थे
YouTuber और पॉडकास्ट होस्ट रणवीर इलाहबदिया ने बताया कि वो गोवा में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ इंजॉय कर रहे थे। रणवीर समुंद्र में तैर रहे थे, तभी अचानक से वो डूबने लगे। पहले तो शुरुआत में उन्होंने काफी प्रयास किया अपने आपको बचाने का लेकिन बाद में मदद मांगी।
यह भी पढ़ें: Padma Bhushan अवॉर्डी दिग्गज डायरेक्टर राइटर का निधन, सरकार ने की राजकीय शोक की घोषणा
कैसे हुआ हादसा
रणवीर ने इस दिल दहला देने वाले हादसे के बारे में अपने इंस्टाग्राम पर बताया कि वो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ समुद्र में तैर रहे थे। तभी पानी की अंडरकरेंट ने उन्हें अपनी ओर खींच लिया। हालांकि यूट्यूबर ने बताया कि ‘हम अब पूरी तरह ठीक हैं। लेकिन कल शाम 6:00 बजे या उसके आसपास, मुझे और मेरी गर्लफ्रेंड को एक मुश्किल स्थिति से बाहर निकालना पड़ा। उन्होंने बताया कि उन्हें बचपन से ही समुद्र में तैरना पसंद है। वही वो 24 दिसंबर को कर रहे थे, लेकिन अचानक से पानी की धारा की चपेट में आ गए। वो बेहोश होने लगे तो उन्होंने मदद की गुहार लगाई।
आईपीएस अधिकारी ने बचाई जान
रणवीर इलाहबदिया ने बताया कि उनकी हालत खराब हो गई थी। ऐसे में उन्होंने उन लोगों का आभार व्यक्त किया जिन्होंने उनकी जान बचाई। रणवीर ने पोस्ट में लिखा “मैं दिल से कृतज्ञ हूं उस आईपीएस अधिकारी और उनकी आईआरएस पत्नी के परिवार का जिन्होंने हमें बचाया।”
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: लेटेस्ट ट्रेंड में Eisha कितनी सेफ? विवियन-अविनाश को झटका
संबंधित खबरें
18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
32 mins agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
1 hr agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
17 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
21 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
21 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
22 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
23 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 day agoLIVE: बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से फैंस से मिले अमिताभ बच्चन
1 day ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines