Padma Bhushan अवॉर्डी दिग्गज डायरेक्टर राइटर का निधन, सरकार ने की राजकीय शोक की घोषणा

MT Vasudevan Nair Death: फेमस डायरेक्टर और राइटर एमटी वासुदेवन नायर का बीते दिन यानी बुधवार 25 दिसंबर को निधन हो गया। उनके सम्मान में सरकार ने 2 दिन के राजकीय शोक का एलान किया है।

MT Vasudevan Nair Death

MT Vasudevan Nair Death

MT Vasudevan Nair Death: मनोरंजन जगत से बुरी खबर आई है कि फेमस मलयालम साहित्यकार, फिल्मकार और ज्ञानपीठ पुरस्कार विनर एमटी वासुदेवन नायर का निधन हो गया है। उन्होंने 91 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। नायर की मौत से साउथ इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। एमटी की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने की समस्या हुई तो अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

विज्ञापन

कब हुई मौत

एमटी वासुदेवन नायर 91 साल के थे और कुछ बीमार भी चल रहे थे। 15 दिसंबर को उन्हें दिल का दौरा पड़ा और सांस लेने में दिक्कत हुई तो डायरेक्टर को कोझिकोड के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान ही उन्होंने, 25 दिसंबर तो रात 10 बजे अंतिम सांस ली।

विज्ञापन

अपने काम के लिए जाने जाएंगे नायर

एम टी वासुदेवन नायर  को एम टी के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने अपने करियर में अपने काम से एक अलग पहचान बनाई। अस्पताल के सूत्रों ने पीटीआई से एम टी की मौत की खबर की पुष्टि की थी। उन्होंने बताया कि पिछले हफ्ते दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनकी हालत खराब हो गई थी, लाख कोशिश के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सकता। जान लें कि एम टी एक बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने पटकथा लेखक और फिल्म निर्देशक के तौर पर काफी प्रसिद्धि पाई थे। एम टी ने 7 फिल्मों का निर्देशन किया है और लगभग 54 फिल्मों की पटकथा लिखी है। अब ऐसे महान इंसान को भला कौन कैसे भूल सकता है।

विज्ञापन

कई अवार्ड से किया गया सम्मानित

एमटी को उनके शानदार काम के लिए एक नहीं बल्कि कई सारे अवार्ड मिले हैं। उन्हें साहित्यिक उपलब्धियों में 1995 में भारत के सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान ज्ञानपीठ पुरस्कार के साथ-साथ केंद्र साहित्य अकादमी पुरस्कार, केरल साहित्य अकादमी पुरस्कार, वायलार पुरस्कार, वल्लाथोल पुरस्कार, एज़ुथाचन पुरस्कार, मातृभूमि साहित्य पुरस्कार और ओएनवी सहित कई अन्य सम्मान दिलाए। साहित्यिक पुरस्कार. 2005 में, एमटी को भारत के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

विज्ञापन

केरल में शोक की घोषणा

एम टी के निधन से इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। केरल सरकार ने उनके सम्मान में दो दिन यानी 26 दिसंबर और 27 दिसंबर के शोक की घोषणा की है। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने सम्मान के तौर पर अपनी 26 दिसंबर की होने वाली सभी कैबिनेट बैठक भी स्थगित कर दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ