Who is Nikki Sharma: शादियों का सीजन चल रहा है। कई पॉपुलर स्टार्स से लेकर सोशल मीडिया सेंसेशन तक शादी कर रहे हैं या फिर अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं। कुल मिलाकर इन दिनों प्यार का मौसम है और सभी सेलेब्स अपने पार्टनर या रिलेशन के बारे में कुछ ना कुछ हिंट दे रहे हैं। इस लिस्ट में अब एक और नाम शामिल हो गया है और वो है पॉपलुर यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया का। जी हां, रणवीर अल्लाहबादिया इन वक्त अपने डेटिंग लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। अब सवाल ये है कि आखिर रणवीर की मिस्ट्रीगर्ल कौन हैं? तो आइए जानते हैं…
कौन हैं Nikki Sharma?
दरअसल, इंटरनेट पर इस वक्त जोरों से चर्चा हो रही है कि रणवीर अल्लाहबादिया एक्ट्रेस निक्की शर्मा को डेट कर रहे हैं। जी हां, सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बारे में इस बारे में कई तरह की बातें हो रही हैं। अब लोगों के मन में सवाल है कि निक्की शर्मा कौन हैं? तो आपको बता देते हैं कि निक्की शर्मा टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं, जो टीवी शो ‘ससुराल सिमर का’ में भी नजर आ चुकी हैं। इतना ही नहीं बल्कि निक्की शर्मा (Nikki Sharma) ने ‘प्यार का पहला अध्याय शिव शक्ति’, ‘माइंड द मल्होत्रा’ और अन्य धारावाहिकों में भी काम किया है।
कौन हैं रणवीर अल्लाहबादिया?
इसके साथ ही अगर रणवीर अल्लाहबादिया की बात करें तो वो एक पॉपुलर यूट्यूबर हैं। जी हां, रणवीर अल्लाहबादिया इंटरव्यू और पॉडकॉस्ट के लिे बेहद पॉपुलर हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर 6 मिलियन से ज्यादा लोग उन्हें फॉलो करते हैं। इंटरनेट पर अक्सर रणवीर और निक्की को लेकर बातें होती रहती हैं। हालांकि दोनों में से कभी किसी ने भी इन खबरों पर किसी भी तरीके से रिएक्ट नहीं किया, लेकिन अब लोगों को इसका सबूत मिल गया है।
कैसे शुरू हुई चर्चा?
दरअसल, हाल ही में रणवीर ने एक अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। जैसे ही ये पोस्ट सोशल मीडिया पर लोगों के सामने आया, तो हर किसी ने इसे गौर से देखा और इस पोस्ट में जिस लड़की के चेहरे पर रणवीर ने सूरजमुखी का फूल लगाकर शेयर किया है, वो चर्चा में आ गया। जी हां, सोशल मीडिया पर लोगों ने तुरंत अटकलें लगाना शुरू किया और फिर से इन खबरों को हवा मिल गई। हालांकि सच्चाई क्या है वो तो खुद रणवीर जी जानते हैं और फैंस को उम्मीद है कि वो जल्दी ही ये गुड़ न्यूज उनके साथ शेयर करेंगे।
यह भी पढ़ें- EXCLUSIVE: अपने लिए कैसे किरदार चुनते हैं Gurmeet Choudhary? कोई रोल चुनने से पहले एक्टर के लिए क्या जरूरी?
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
8 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
9 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
10 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
11 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
12 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
13 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
14 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
15 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
16 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines