Ranveer Allahbadia के गंदे जोक पर क्या रिटर्न होगा PM अवार्ड? जनता ने उठाया सवाल

Ranveer Allahbadia Controversial Comment: फेमस यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ने हाल ही में समय रैना के शो में गंदा जोक मार दिया जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर उनकी जमकर किरकिरी हो रही है।

Ranveer Allahbadia

Ranveer Allahbadia

विज्ञापन

Ranveer Allahbadia Controversial Comment: इन दिनों यूट्यूब और सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म पर कंटेंट क्रिएटर्स के शो और उनके बोल्ड कंटेंट की चर्चा तेजी से हो रही है। हाल ही में स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। डार्क कॉमेडी और बोल्ड कंटेंट के लिए जाने जाने वाला ये शो अब एक विवाद में फंसता हुआ नजर आ रहा है। शो के एक एपिसोड में यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया द्वारा किया गया एक आपत्तिजनक सवाल अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुका है। आखिर क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

जमकर ट्रोल हो रहे रणवीर अल्लाहबादिया

दरअसल समय रैना के शो के इस एपिसोड में रणवीर अल्लाहबादिया के साथ यूट्यूबर आशीष चंचलानी, कंटेंट क्रिएटर अपूर्वा मुखीजा और कुछ दूसरे लोग पैनल पर मौजूद थे। इस दौरान रणवीर ने एक प्रतियोगी से सवाल किया कि ‘क्या आप अपने माता-पिता को पूरी जिंदगी सेक्स करते देखना पसंद करेंगे या फिर क्या आप एक बार उसमें शामिल होकर इसे हमेशा के लिए बंद कर देंगे?’ रणवीर का ये सवाल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और इसके बाद लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया।

विज्ञापन

यहां तक कि कई लोग रणवीर के सवाल को न सिर्फ आपत्तिजनक, बल्कि बेतुका और अश्लील भी मान रहे हैं। रणवीर के इस सवाल के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर कड़ी प्रतिक्रिया देखने को मिली। लेखक और लिरिसिस्ट नीलेश मिश्रा ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन

नीलेश ने लिखा, ‘ये देखकर कोई आश्चर्य नहीं है कि पैनल पर बैठे चार लोग और दर्शकों के बीच से ज्यादातर लोग इस पर हंसी उड़ाते हैं। लेकिन क्या इन कंटेंट क्रिएटर्स और शो के मेकर्स के पास कोई जिम्मेदारी है? ये लोग भारत में ऐसे कंटेंट से अपने लाखों फॉलोअर्स बना रहे हैं और ये सब सिर्फ बोलने की आजादी के नाम पर हो रहा है।’

पीएम मोदी का दिया अवॉर्ड होगा वापस?

इसके अलावा सोशल मीडिया पर अब ये सवाल भी उठ रहा है कि क्या ऐसे कंटेंट क्रिएटर्स पीएम मोदी द्वारा दिया जाने वाले अवॉर्ड सह है। कई लोग रणवीर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं और कुछ तो एफआईआर तक दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि जो बेस्ट क्रिएटर का अवॉर्ड उन्हें पीएम मोदी द्वारा मिला था उसे भी वापस ले लेना चाहिए।

विज्ञापन

गौरव तनेजा ने भी जाहिर किया गुस्सा

यूट्यूब पर फ्लाइंग बीस्ट के नाम से फेमस यूट्यूबर गौरव तनेजा ने भी इस मामले पर अपनी राय रखते हुए समय रैना की जमकर वाट लगाई है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया है कि लगता है कि समय रैना पूरे यूट्यूब इंडिया को ही बैन करवाकर मानेगा। गौरव तनेजा के अलावा और भी कई हस्तियों ने रणवीर के इस कमेंट की निंदा की है और अपना गुस्सा सोशल मीडिया पर जाहिर किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ