Rani Chatterjee: भोजपुरी सिनेमा को आसमान की बुलंदियों तक पहुंचने वाली रानी चटर्जी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कई शॉकिंग खुलासे किए हैं। एक्ट्रेस ने न सिर्फ इंडस्ट्री के काले चिट्ठे खोले बल्कि अपने साथ होने वाले बर्ताव और खुद को फिल्मों से निकाले जाने पर भी खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने न सिर्फ मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) पर संगीन आरोप लगाए बल्कि अपनी जिंदगी को लेकर और भी कई दिलचस्प सीक्रेट्स रिवील कर दिए।
रानी चटर्जी के लिए दोस्त है महंगा शब्द
इसी बीच उनसे एक खास सवाल किया गया कि क्या भोजपुरी इंडस्ट्री में उनका एक भी दोस्त है? ये सवाल सुनते ही एक्ट्रेस ने सीधा एक ही जवाब दिया ‘नहीं।’ यानी रानी चटर्जी का न तो कोई मेल फ्रेंड है और न ही उनकी किसी फीमेल को-स्टार से दोस्ती है। इसके पीछे क्या कारण है एक्ट्रेस ने वो भी रिवील किया है। रानी चटर्जी ने कहा, ‘क्या होता है ना, अगर हम किसी के साथ काम करते हैं तो हम उनको दोस्त बोलने लगते हैं। लेकिन मैंने ये बहुत वक्त के बाद समझा कि दोस्त जो शब्द है, ये बहुत महंगा शब्द है। ये हर किसी को नहीं दिया जा सकता।’
दोस्ती में एक्ट्रेस के साथ हुई चीटिंग
रानी चटर्जी बोलीं, ‘जो मेरे साथ काम कर रहे हैं वो मेरे कलीग्स हैं, दोस्त तो वो होता है न जो आपके साथ हो, आपके अच्छे वक्त में, आपके बुरे वक्त में। यहां तो लोग सिर्फ अच्छे वक्त में आते हैं तो वो दोस्त कैसे हुए?’ रानी चटर्जी ने कहा है कि वो बहुत कम उम्र में ही ये समझ गई थीं कि सेट उनका वर्किंग प्लेस है और इमोशंस छोड़कर सेट पर जाना है। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा है कि एक वक्त पर बहुत अच्छे-अच्छे लोगों से उनकी दोस्ती रही है। वो खुद ऐसी दोस्त थी कि रात के 2 बजे भी अगर कोई फोन करता तो वो ये नहीं पूछतीं कि क्या हो गया, वो बस फोन उठा लेतीं। लेकिन उन्होंने दोस्ती में बहुत चीटिंग झेली हैं।
यह भी पढ़ें: Rajat Dalal को क्यों मांगनी पड़ेगी Shilpa Shirodkar से माफी? Bigg Boss में छलके एक्ट्रेस के आंसू
पीठ पीछे बात करते हैं दोस्त
रानी चटर्जी ने खुलासा करते हुए एक किस्सा बताया। उन्होंने कहा, ‘मानो जैसे 4 हीरोइन एक साथ बैठी हैं और आपस में बात कर रही हैं कि फिल्मों में हीरो 1 ही एक्ट्रेस को कास्ट कर रहा है और हमारा तो नंबर ही नहीं लग रहा। लेकिन वहां एक मेरी जैसी भी एक्ट्रेस बैठी है जिसने कभी हीरो के भरोसे काम ही नहीं किया। तो मेरी बातचीत बिल्कुल अलग होती है कि क्या तुम लोग हीरो-हीरो करती हो अपने दम पर काम करो न!’ बातचीत में इस फर्क के चलते ही जब वो वहां से जाती हैं तो वहीं एक्ट्रेसेस उनके बारे में बोलती हैं कि क्या ये खुद को ज्यादा समझती है! तो वो खुद को बाकि लोगों के ग्रुप से अलग महसूस करती थीं। एक्ट्रेस को जब ये सब पता चला तो उन्होंने सब को खुद से दूर कर लिया।
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
3 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
4 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
6 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
8 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
8 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
9 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
10 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
11 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
12 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines