Rajat Dalal को क्यों मांगनी पड़ेगी Shilpa Shirodkar से माफी? Bigg Boss में छलके एक्ट्रेस के आंसू

Bigg Boss 18: बिग बॉस के घर में आज शिल्पा शिरोडकर इमोशनल होने वाली हैं और रजत दलाल को उनसे माफी मांगनी पड़ेगी। दोनों के बीच कुछ गलतफहमियां होंगी जिन्हें वो सुलझाने की कोशिश करेंगे।

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18

विज्ञापन

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ में आज रात काफी हंगामा होने वाला है। एक तरफ जेल में जाने के लिए हंगामा होगा, जहां वकील गुणरत्न सदावर्ते (Gunaratna Sadavarte) जेल में जाने से इंकार करते हुए तांडव करेंगे। तो दूसरी तरफ शो में इमोशंस भी आंसू बनकर बहने वाले हैं। आज के एपिसोड में कुछ गिले-शिकवे और शिकायतें देखने को मिलने वाली हैं। शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) और रजत दलाल (Rajat Dalal) के बीच कुछ ऐसा होगा कि एक्ट्रेस अपने आंसुओं पर कंट्रोल खो देंगी।

रजत ने शिल्पा से क्यों मांगी माफी?

दरअसल, अब मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि शिल्पा शिरोडकर आज के एपिसोड में भावुक होने वाली हैं और इसके पीछे का कारण रजत दलाल होंगे। इतना ही नहीं रजत अब शो में शिल्पा से माफी मांगते हुए भी नजर आ सकते हैं। अब उन्हें माफी इसलिए मांगनी पड़ेगी क्योंकि शिल्पा उन्हें गलत समझ बैठेंगी और उनसे बात करते हुए रजत न सिर्फ माफी मांगेंगे बल्कि उनकी सारी गलतफहमियां भी दूर कर देंगे।

विज्ञापन

क्या एलिस हुईं शिल्पा के खिलाफ?

बिग बॉस की पल-पल की अपडेट देने वाले एक पेज पर अब आज के एपिसोड को लेकर नई खबर सामने आई है। अब बिग बॉस के घर का वो नजारा देखने को मिला है जो अभी तक टीवी पर टेलीकास्ट नहीं हुआ। अब इन दोनों को लिविंग रूम में आराम में सोफे पर बैठकर बातें करते हुए देखा जा सकता है। ये दोनों कंटेस्टेंट्स बातें करते हुए अपने-अपने दिल की बात रख रहे हैं। दरअसल, शिल्पा अब रजत से सामने से जाकर पूछ लेंगी कि एलिस ने उनके खिलाफ कुछ कहा है? रजत उन्हें जवाब देंगे कि ‘एलिस ने कुछ नहीं बोला। लेकिन अगर आपको लगता है कि मैंने कल आपसे रूडली बात की तो मैं आपसे माफी मांगता हूं। मेरा बस टोन वैसा है।’

विज्ञापन

क्या फेक हैं शिल्पा?

इतना ही नहीं रजत ये भी बताएंगे कि उन्हें लगता है कि यहां सभी लोग फेक दिख रहे हैं और वो उनके असली रूप के सामने आने का इंतजार कर रहे हैं और उन्हें इस बात की चिंता है कि वो भी ऐसा ही तो नहीं कर रहे। ये सुनकर शिल्पा इमोशनल हो जाएंगी और खुद को डिफेंड भी करेंगी। वो अपने बारे में बात करते हुए रजत को बताएंगी कि अंदर से और बाहर से एक ही इंसान हैं। उन्होंने बहुत कुछ हासिल किया है और वो प्रिटेंड नहीं कर रही हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ