Randeep Hooda Lin Laishram Wedding: बॉलीवुड गलियारों से अभी-अभी एक बड़ी गुड न्यूज़ सामने आई है। पॉपुलर एक्टर रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) जल्द ही सेहरा बांधकर अपनी लेडी लव को हमेशा के लिए अपना बनाने वाले हैं। अब रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम (Lin Laishram) की शादी की खबर सामने आई है। जल्द ही कपल सात फेरे लेकर एक होने वाला है। अब इनकी वेडिंग डिटेल्स भी सामने आ गई हैं। तो चलिए जानते हैं किस दिन रणदीप घोड़ी चढ़ने वाले हैं।
रणदीप की शादी हुई पक्की
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda Wedding) इसी साल बल्कि इसी महीने लिन से शादी करेंगे। नवंबर के अंत में रणदीप हुड्डा के सिर पर सेहरा सजने वाला है। हालांकि, अभी तक कपल ने इन खबरों को कंफर्म नहीं किया है। ऐसे में कुछ भी पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता। लेकिन रिपोर्ट्स तो यही दावा कर रही हैं कि लम्बे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद अब कपल ने शादी करने के इरादा पक्का कर लिया है।
शादी में कौन-कौन होंगे मेहमान?
वहीं, ये शादी कहां होने वाली है। इसमें कौन-कौन शामिल होगा और ये इवेंट कितना ग्रैंड होने वाला है ये भी जान लेते हैं। खबरों का कहना है कि रणदीप हुड्डा ताम-झाम छोड़कर एक प्राइवेट वेडिंग करेंगे। जिसका मतलब है कि उनकी शादी में सिर्फ कपल की फैमिली, क्लोज रिश्तेदार और खास दोस्त ही शामिल होंगे। बेहद कम लोगों को शादी का इनविटेशन मिलने वाला है। इससे ज्यादा जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।
कपल में कईं साल का है एज गैप
आपकी जानकारी के लिए बता दें, लिन लैशराम एक्टर से करीब 10 साल छोटी हैं। वो मणिपुर की मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस हैं। लिन ने ‘मैरी कॉम’ और ‘रंगून’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है। एक्ट्रेस को शाहरुख खान की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में कैमियो करते हुए भी देखा गया था। इसके अलावा लिन ने ‘मिस नॉर्थ ईस्ट’ ब्यूटी पेजेंट की फर्स्ट रनर अप की पोजीशन भी हासिल की थी।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
5 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
7 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
10 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
10 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines