हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

क्या आपने इन फिल्मों में Randeep की दुल्‍हनिया Lin को किया नोट‍िस? SRK की ब्लॉकबस्टर फिल्म से किया था डेब्यू

Randeep Hooda Wife Lin Laishram Movies: रणदीप हुड्डा आज अपनी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस लिन लैशराम के साथ सात फेरे लेने जा रहे हैं। लिन कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं, लेकिन क्या आपने कभी उनको नोटिस किया?

विज्ञापन
Randeep Hooda Wife Lin Laishram Movies (Image Credit - Instagram)

Randeep Hooda Wife Lin Laishram Movies: आज बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) और लिन लैशराम (Lin Laishram) के लिए बड़ा दिन है। आज दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं, जिसको लेकर उनके परिवार वालों के साथ-साथ उनके फैंस भी बेहद खुश नजर आ रहे हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर दोनों को शादी की बधाई दे रहे हैं। दोनों मणिपुर के इंफाल में पारंपरिक तौर-तरीके में शादी करेंगे। दोनों की शादी में परिवार और कुछ करीबी दोस्त शामिल होंगे। वहीं फैंस को दोनों की शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है।

जानी-मानी मॉडल और एक्ट्रेस लिन लैशराम कई हिंदी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की ब्लॉकबस्टर फिल्म से डेब्यू किया था, क्या आपने नोटिस किया था? चलिए बताते हैं किन-किन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं रणदीप की दुल्हनिया लिन?

कौन है Lin Laishram? 

अपनी शादी के साथ-साथ अपनी अपकमिंग फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ (Swatantra Veer Savarkar) को लेकर सुर्खियों में बने रणदीप हुड्डा की होने वाले दुल्हनिया एक मणिपुर की जानी-मानी मॉडल, एक्ट्रेस और बिजनेसवुमन टाइकून हैं, जो अपना एक Shampoo Sana नाम का ज्वेलरी ब्रांड चलाती हैं। लिन ने साल 2007 में आई शाहरुख खान की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ (Om Shanti Om) से अपना पहला बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालांकि, इस फिल्म में एक्ट्रेस साइड रोल में नजर आई थीं। इस फिल्म के बाद भी लिन कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: कौन हैं Randeep Hooda की होने वाली दुल्हनिया Lin Laishram? कैसे Naseeruddin Shah के थिएटर में एक हुए हरियाणा-मणिपुर के दिल

 

इन फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं Lin Laishram

‘ओम शांति ओम’ के अलावा लिन ‘मैरी कॉम ‘, ‘रंगून’, ‘मटरू की बिजली का मंडोली’ और ‘हैट्रिक’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं, जिनमें एक्ट्रेस ने साइड रोल निभाए। हाल में उनको करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) की फिल्म ‘जाने जान’ (Jaane Jaan) में नजर आई थी, जिसको दर्शकों का खूब प्यार मिला। इसके अलावा लिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस ने मणिपुर हिंसा के लिए पुर्जों आवाज उठाई थी। साथ ही वो कई तरह की सोशल एक्टिविटीज में भी भाग लेती हैं और लोगों की मदद करने की कोशिश करती हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें