Oscar 2024: ऑस्कर अवार्ड 2024 में एक बार फिर भारत का परचम लहरा सकता है। हाल ही में गुड न्यूज मिली है कि किरण राव (Kiran Rao) की फिल्म ‘लापता लेडीज’ (Laapataa Ladies) की ऑस्कर 2024 में ऑफिशियल एंट्री हो चुकी है। अभी इस बात का जश्न चल ही रहा था कि इतने में एक और अच्छी खबर आ गई है। कुछ देर पहले ही ये जानकारी मिली है कि एक और भारतीय फिल्म ऑस्कर में एंट्री दर्ज करवाने में कामयाब हो गई है।
‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ की ऑस्कर में एंट्री
22 मार्च 2024 में रिलीज हुई रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) की फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ (Swatantrya Veer Savarkar) भी अब ऑस्कर की रेस में दौड़ेगी। अब इस रिपोर्ट को ऑफिशियली कन्फर्म भी किया जा चुका है। फिल्म के मेकर्स ने एक पोस्ट शेयर कर फैंस को इस बात की जानकारी दी है ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ को ऑफिशियली ऑस्कर के लिए भेजा गया है। फिल्म का पोस्टर और क्लैपबोर्ड के साथ रणदीप हुड्डा, संदीप सिंह और फिल्म के प्रोड्यूसर आनंद पंडित (Anand Pandit) की एक तस्वीर शेयर कर हुए अब इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट हुई है।
ऑफिशियल अनाउंसमेंट पर छाई खुशी
पोस्ट को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, ‘सम्मानित और विनम्र! हमारी फिल्म स्वातंत्र्यवीर सावरकर को आधिकारिक तौर पर ऑस्कर के लिए सबमिट किया गया है। इस उल्लेखनीय प्रशंसा के लिए फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया को धन्यवाद। ये जर्नी अविश्वसनीय रही है और हम उन सभी के लिए बेहद आभारी हैं, जिन्होंने इस दौरान हमारा साथ दिया।’ अब ये पोस्ट देखने के बाद फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई है। सभी लोग मेकर्स और रणदीप हुड्डा को बधाई दे रहे हैं। बता दें, इस फिल्म में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) अहम किरदार में नजर आई थीं।
यह भी पढ़ें: Aishwarya Rai Bachchan का अटपटा हेयर स्टाइल वायरल, लोग बोले- ‘बालों से रोलर निकालना भूल गईं’
ZEE5 पर मौजूद है फिल्म
अगर आपने ये फिल्म अभी तक नहीं देखी है तो आप इसे तुरंत देख सकते हैं। दरअसल, सिनेमाघरों के बाद ये फिल्म ओटीटी पर भी दस्तक दे चुकी है। ZEE5 पर विनायक दामोदर सावरकर (Vinayak Damodar Savarkar) की बायोपिक स्ट्रीम हो चुकी है। तो आप भी फिल्म को ऑस्कर मिलने से पहले इस बायोपिक को देख लें। दूसरी तरफ अब सोशल मीडिया पर फिल्म के ऑस्कर में शामिल का जश्न मनाया जा रहा है।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
3 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
5 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
7 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
8 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
9 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
10 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines