Aishwarya Rai Bachchan का अटपटा हेयर स्टाइल वायरल, लोग बोले- 'बालों से रोलर निकालना भूल गईं'

Aishwarya Rai Bachchan: पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या राय बच्चन का जो अवतार सामने आया है उस पर चर्चा चल रही है। एक्ट्रेस का यूनिक हेयर स्टाइल फैंस का ध्यान खींच रहा है।

Aishwarya Rai Bachchan

Aishwarya Rai Bachchan

विज्ञापन

Aishwarya Rai Bachchan: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन पति अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) संग रिश्ते में तनाव की अफवाहों के बीच अपनी बेटी आराध्या के साथ पेरिस फैशन वीक का हिस्सा बनी हैं। पेरिस से इस मां-बेटी की जोड़ी की लगातार तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। हाल ही में ऐश्वर्या लाल खूबसूरत गाउन में रैंप वॉक करती हुई नजर आई थीं। उनका वो लुक फैंस ने काफी पसंद किया। उनका ग्लैमरस अंदाज जितना चर्चा में रहा अब ऐश्वर्या का एक लुक उतना ही फैंस का अटेंशन ग्रैब कर रहा है।

ऐश्वर्या राय बच्चन का दिखा अलग हेयर स्टाइल

अब इंटरनेट पर ऐश्वर्या राय बच्चन का एक अटपटा लुक सामने आया है। लेटेस्ट वायरल हो रहे वीडियो को देखकर आपकी नजरें भी बच्चन बहू पर ठहर जाएंगी। दरअसल, इसमें ऐश्वर्या बेहद अलग से हेयर स्टाइल में नजर आ रही हैं। उनके इस अटपटे हेयर स्टाइल ने अब सोशल मीडिया पर एक अलग ही डिबेट शुरू कर दी है। बता दें, वायरल वीडियो में एक्ट्रेस के आधे बाल खुले हुए और आधे बंधे हुए दिखाई दे रहे हैं। ऐसा लग रहा है जैसे उन्होंने बालों में रोलर्स लगाए हुए हैं।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

ऐश्वर्या के बालों में ऊपर अजीब से कर्ल्स दिख रहे हैं और लोग कयास लगा रहे हैं कि आखिर इस अनोखे हेयर स्टाइल का क्या कारण हो सकता है। कुछ लोगों का दावा है कि ऐश्वर्या का ये लुक शायद रैंप वॉक पर उतरने से पहले का होगा और वो तैयार हो रही होंगी। बालों को रोल करने के लिए उन्होंने रोलर्स लगाए होंगे। हालांकि, अब एक्ट्रेस के इस लुक ने लोगों को कमेंट करने पर मजबूर कर दिया है। अब एक शख्स ने ऐश्वर्या के बालों को देख लिखा, ‘ये क्या तैयार हो रही थी ऐसी ही आ गई भाग कर।’

विज्ञापन

ट्रोल हो गईं बच्चन बहू

एक बोला, ‘इस हेयरस्टाइल में वो खूबसूरत नहीं लग रही हैं।’ तो किसी ने कमेंट किया, ‘बालों से रोलर निकालना भूल गईं।’ किसी ने लिखा, ‘हेयर रोलर तो खोल कर आती।’ कोई कहता है, ‘कृपया अपना हेयर स्टाइलिस्ट बदलो।’ एक ट्रोलर बोला, ‘मैंने सोचा कि कर्ल खुलेंगे।’ हालांकि, कुछ फैंस एक्ट्रेस का सपोर्ट भी कर रहे हैं। वो ट्रोलर्स को जवाब देते हुए बोल रहे हैं कि चिल करो वो तैयार हो रही हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ