Randeep Hooda Lin Laishram Wedding: बी-टाउन से बेहद खुशी की खबर सामने आई है। दरअसल, बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी शादी का ऐलान कर दिया है।
अभिनेता ने पोस्ट कर अपनी शादी की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है। वहीं, अब यूजर्स भी इस पर रणदीप हुड्डा का खूब बधाई दे रहे हैं। आइए जानते हैं कि कौन हैं लिन लैशराम?
यह भी पढ़ें- TEYA DORA – DŽANUM: क्या है Moye Moye? दुनिया भर में क्यों हो रहा है ट्रेंड?
कौन है लिन लैशराम?
रणदीप हुड्डा की होने वाली दुल्हन बॉलीवुड एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक शानदार मॉडल और बिजनेस विमेन भी हैं। साल 1985 में मणिपुर में जन्मी लिन लैशराम एक शानदार तीरंदाज भी हैं। बता दें कि लिन 1998 में तीरंदाजी में जूनियर नेशनल चैंपियन का खिताब भी जीत चुकी हैं। इतना ही नहीं बल्कि खूबसूरती और फिटनेस के मामले में भी लिन का जवाब नहीं है।
Randeep Hooda ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
बता दें कि अभिनेता रणदीप हुड्डा ने अपने सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) पर एक पोस्ट शेयर किया, जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। इस पोस्ट में एक्टर ने अपनी शादी की गुड न्यूज शेयर की है। रणदीप हुड्डा ने अपनी शादी का कार्ड शेयर कर अपने फैंस को सारी जानकारी शेयर की है। उन्होंने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा कि वी हेव एक्साइटिंग न्यूज। बता दें कि रणदीप हुड्डा अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड लिन लैशराम के संग शादी करने जा रहे हैं। फैंस भी इसके लिए बेहद एक्साइटेड हैं।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
इस दिन शादी कर रहे रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम
बता दें कि रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम 29 नवंबर को शादी कर रहे हैं। रणदीप और लिन मणिपुर के इम्फाल में शादी के बंधन में बंधेगे। बताते चलें कि दोनों लंबे टाइम से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट भी किया जा चुका है।
इसके साथ ही बता दें कि रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम की उम्र में 10 साल का फक्र है। जहां रणदीप 47 की उम्र के हैं तो लिन की उम्र 37 हैं। वहीं, अब दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। सोशल मीडिया पर यूजर्स भी इस पोस्ट पर जमकर बधाई दे रहे हैं।
यूजर्स दे रहे बधाई
एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि बधाई हो भाई, आपको सुखी वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं..दूसरे यूजर ने लिखा कि बधाई हो भाई। तीसरे यूजर ने लिखा कि बधाई हो आपको। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर एक्टर के पोस्ट पर कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
6 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
10 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
13 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
14 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
14 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
19 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines