Randeep-Lin Unseen Wedding Video: 29 नवंबर को बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) और लिन लैशराम (Lin Laishram) शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों की शादी को लेकर फैंस काफी लंबे समय से वेट कर रहे थे और काफी एक्साइटेड थे। हालांकि, दोनों की शादी के बाद उनके फैंस के सिर से दोनों की शादी का खुमार उतरने का नाम नहीं ले रहा है। दरअसल, पांच दिनों से लगातार दोनों की शादी की खूबसूरत और अनसीन फोटो-वीडियो वायरल हो रही है, जिनको देखने के बाद फैंस अपना रिएक्शन देने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।
ऐसा ही एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों की शादी की रस्मों को दिखाया जा रहा है। इस वीडियो में दोनों की शादी की कपड़ों, ज्वेलरी और रस्मों को देखा जा सकता है। दोनों ने मणिपुर में ही पारंपरिक तरीके से शादी की थी, जो उनके फैंस को खूब पसंद आया। वायरल हो रहे इस वीडियो को भी खूब पसंद किया जा रहा है और साथ ही फैंस इस वीडियो पर भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Randeep-Lin की शादी की अनसीन वीडियो
वायरल हो रही वीडियो क्लिप की शुरुआत गोल्ड के ज्वेलरी और दुल्हन की गुलाबी साड़ी से होती है, जो लिन ने शादी से पहले के समारोह में पहनी थी। कुछ पलों बाद हमें ‘हाईवे’ एक्टर रणदीप की शादी की पोशाक देखने को मिलती है, जो एक एक सफेद कुर्ता, धोती और पगड़ी सेट है। इसके बाद हम दुल्हन के परिवार को दूल्हे को शादी के स्थान पर लाते हुए देख पाते हैं। जहां उनके परिवार के सदस्य भी मौजूद होते हैं और उनके चेहरों पर खुशियों का अनुभव साफ देखा जा सकता है। वीडियो फैंस को खूब भा रहा है। दोनों के इन रिवाजों और पारंपरिक शादी को फैंस काफी खुश हैं, जिसका अंदाजा वीडियो पर आ रहे कमेंट्स से लगाया जा सकता है।
Randeep-Lin ने भी शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
इसके अलावा रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने भी अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ बेहद खूबसूरत और प्यारी फोटोज शेयर की है, जो शादी के बाद रिसेप्शन की लग रही हैं। वहीं, इन तस्वीरों को शेयर करते हुए दोनों कैप्शन में लिखते हैं, ”मैं’ से ‘हम’ तक एक खुशहाल जीवन’। दोनों की इस खूबसूरत तस्वीरों को भी खूब पसंद किया जा रहा है। फैंस इन तस्वीरों पर भी कमेंट्स कर दोनों की सादगी और रीति-रिवाजों की तारीफें कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
15 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
17 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
18 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
19 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines