शादी के पांच दिन बाद सामने आया Randeep-Lin का अनसीन वेडिंग वीडियो, देखें क्या है इसमें खास?

Randeep-Lin Unseen Wedding Video: 29 नवंबर को रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों की शादी को पांच दिन हो चुके हैं, लेकिन दोनों की शादी का क्रेज उनके फैंस के सिर से उतरने का नाम नहीं ले रहा है।

Randeep-Lin Unseen Wedding Video

Randeep-Lin Unseen Wedding Video (Image Credit - Social Media)

Randeep-Lin Unseen Wedding Video: 29 नवंबर को बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) और लिन लैशराम (Lin Laishram) शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों की शादी को लेकर फैंस काफी लंबे समय से वेट कर रहे थे और काफी एक्साइटेड थे। हालांकि, दोनों की शादी के बाद उनके फैंस के सिर से दोनों की शादी का खुमार उतरने का नाम नहीं ले रहा है। दरअसल, पांच दिनों से लगातार दोनों की शादी की खूबसूरत और अनसीन फोटो-वीडियो वायरल हो रही है, जिनको देखने के बाद फैंस अपना रिएक्शन देने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।

विज्ञापन

ऐसा ही एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों की शादी की रस्मों को दिखाया जा रहा है। इस वीडियो में दोनों की शादी की कपड़ों, ज्वेलरी और रस्मों को देखा जा सकता है। दोनों ने मणिपुर में ही पारंपरिक तरीके से शादी की थी, जो उनके फैंस को खूब पसंद आया। वायरल हो रहे इस वीडियो को भी खूब पसंद किया जा रहा है और साथ ही फैंस इस वीडियो पर भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

विज्ञापन

Randeep-Lin की शादी की अनसीन वीडियो

वायरल हो रही वीडियो क्लिप की शुरुआत गोल्ड के ज्वेलरी और दुल्हन की गुलाबी साड़ी से होती है, जो लिन ने शादी से पहले के समारोह में पहनी थी। कुछ पलों बाद हमें ‘हाईवे’ एक्टर रणदीप की शादी की पोशाक देखने को मिलती है, जो एक एक सफेद कुर्ता, धोती और पगड़ी सेट है। इसके बाद हम दुल्हन के परिवार को दूल्हे को शादी के स्थान पर लाते हुए देख पाते हैं। जहां उनके परिवार के सदस्य भी मौजूद होते हैं और उनके चेहरों पर खुशियों का अनुभव साफ देखा जा सकता है। वीडियो फैंस को खूब भा रहा है। दोनों के इन रिवाजों और पारंपरिक शादी को फैंस काफी खुश हैं, जिसका अंदाजा वीडियो पर आ रहे कमेंट्स से लगाया जा सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

Randeep-Lin ने भी शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

इसके अलावा रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने भी अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ बेहद खूबसूरत और प्यारी फोटोज शेयर की है, जो शादी के बाद रिसेप्शन की लग रही हैं। वहीं, इन तस्वीरों को शेयर करते हुए दोनों कैप्शन में लिखते हैं, ”मैं’ से ‘हम’ तक एक खुशहाल जीवन’। दोनों की इस खूबसूरत तस्वीरों को भी खूब पसंद किया जा रहा है। फैंस इन तस्वीरों पर भी कमेंट्स कर दोनों की सादगी और रीति-रिवाजों की तारीफें कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ