Animal के बाद Ranbir Kapoor एक्टिंग से लेंगे संन्यास, आखिर क्या है इसकी असली वजह?

Ranbir Kapoor Acting Break: रणबीर कपूर फिल्म एनिमल के बाद एक्टिंग से लम्बा ब्रेक लेने वाले हैं। एक्टर ने खुद इस बात का खुलासा किया है। साथ ही इसकी वजह भी उन्होंने रिवील कर दी है।

Ranbir Kapoor Acting Break

Image Credit: Google

Ranbir Kapoor Acting Break: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को लेकर इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स कुछ ऐसा इशारा दे रही हैं जिसके बाद रणबीर की फीमेल फैंस का दिल टूट सकता है। दरअसल, एक्टर की फिल्म एनिमल (Animal) इन दिनों चर्चाओं में बनी हुई है। इस फिल्म से सभी को काफी उम्मीदें हैं। रणबीर की एक्टिंग से तो वैसे ही सभी इम्प्रेसेड रहते हैं साथ ही इस बार उनके साथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) भी नज़र आने वाली हैं। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त तहलका होगा। लेकिन इसी बीच खबर आई है कि इस फिल्म के बाद रणबीर कपूर एक्टिंग से संन्यास लेने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रणबीर कपूर छोड़ देंगे एक्टिंग

ये सुनकर एक्टर के फैंस को जोरदार झटका लगेगा। लेकिन सच यही है कि एनिमल के बाद रणबीर कपूर एक्टिंग छोड़ने वाले हैं। खुद एक्टर ने अब इस बात का खुलासा किया है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने अपने इस फैसले पर बात की और इसके पीछे की वजह का भी खुलासा कर दिया। बता दें, फैंस को घबराने की जरूरत नहीं है। क्योंकि रणबीर हमेशा के लिए एक्टिंग नहीं छोड़ने वाले बल्कि वो तो बस कुछ समय के लिए ब्रेक लेने वाले हैं।

विज्ञापन

ब्रेक की वजह हुई रिवील

रणबीर कपूर करीब 6 महीने केलम्बे ब्रेक पर जाने का प्लान बना चुके हैं। उनके अपने काम से दुरी बनानी की वजह उनकी बेटी राहा (Raha) है। नन्ही राहा के लिए ही पापा रणबीर कपूर अपने काम से छुट्टी लेंगे और उसके साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। अपने एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया कि राहा के जन्म के बाद से वो अपनी बेटी के साथ ज़्यादा समय नहीं बिता पाए हैं। वो बीते कुछ समय से अपनी फिल्म की शूटिंग में बिजी थे। लेकिन अब वो फिल्मों से 6 महीने का ब्रेक लेंगे ताकि वो राहा के साथ कुछ समय बिता सकें।

राहा सीख रही नई चीजें

बता दें, रणबीर को एहसास हो गया है और अब वो अपनी पैरेंटल ड्यूटीज पर फोकस करना चाहते हैं। वहीं, दूसरी तरफ उनकी वाइफ आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जिगरा’ (Jigra) की शूटिंग में बिजी रहेंगी। ऐसे में रणबीर को ही राहा पर ध्यान देना होगा। अब एक्टर ने बातों-बातों में राहा को लेकर कुछ इंटरेस्टिंग खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी अब घुटने के बल चलना शुरू कर चुकी है। साथ ही उसने अब चीजें पहचानना भी शुरू कर दिया है। राहा अपने आस-पास के लोगों से प्यार करती है। वो उनसे बात करने की कोशिश करती है। अभी उनकी लाइफ का एक अच्छा फेज चल है क्योंकि राहा फिलहाल मां और पा बोलने की कोशिश में जुटी हुई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ