Anupamaa 25 October Episode Update: समर का केस हार जाएगी अनुपमा, सोनू का बाप छिड़केगा जख्मों पर नमक

Anupamaa 25 October Episode Update: अनुपमा समर का केस हार जाएगी जिसके बाद सोनू का बाप शाह निवास जाकर सबका मज़ाक बनाएगा। वो मिठाई देकर सबके जख्मों पर नमक छिड़केगा। बरखा भी मालती देवी को भड़काती नज़र आएगी।

Anupamaa 25 October Episode Update

Image Credit: Google

Anupamaa 25 October Episode Update: टीवी शो अनुपमा (Anupamaa) में इस वक्त कहानी में बड़े-बड़े ट्विस्ट आ रहे हैं। शो में अनुपमा की तकलीफे लगातार बढ़ती जा रही हैं। कोर्ट में पहले फैसला उनके हक में नहीं आया। साथ ही बरखा भी अनुपमा की ज़िन्दगी में तूफान लाने का काम कर रही है। आज देखने को मिलेगा कि अनुज और अंकुश उदास होकर कोर्ट से निकलते हैं और फिर अनुज -अनुपमा को बताते हैं कि सबूतों और गवाहों की कमी के कारण उनका केस कमजोर पड़ गया और सोनू को बरी कर दिया है। इसके बाद जब वनराज को इस बात की खबर होगी तो उसका गुस्सा भड़क उठेगा।

सोनू का बाप शाह परिवार का उड़ाएगा मज़ाक

शाह परिवार इसके बाद हिम्मत जुटाने की और एक-दूसरे को संभालने की कोशिश करेगा। लेकिन इसी बीच वहां सोनू के बाप की एंट्री होगी और वो शाह परिवार को जख्मों पर नमक छिड़कने के लिए उन्हें मिठाई खाने के लिए कहेगा। इतना है नहीं सुरेश उन लोगों का मज़ाक बनाएगा और कहेगा क्योंकि उसका बेटा जेल से बाहर आ गया है इसलिए वो उन लोगों के लिए देसी घी से बनी शुगर फ्री मिठाइयां लेकर आया है। इसके बाद शाह निवास में काफी ड्रामा होगा और आखिर में वनराज-सोनू के बाप की दी हुई मिठाई खा ही लेगा। मगर ये मिठाई खाने के बाद वो उसे वॉर्निंग देते हुए कहेगा कि ये मिठाई उसकी जीत की एडवांस मिठाई है।

बरखा करेगी अधिक-पाखी का सपोर्ट

इसके बाद शाह परिवार की हिम्मत बढ़ जाएगी और वो खुश हो जायेंगे। दूसरी तरफ ये बात सुनकर सोनू और उसका बाप वापिस डर जाएंगे। सुरेश अपने बेटे को सही और अनुपमा और उसके परिवार को गलत बताएगा। इसके बाद शाह परिवार में ये तमाशा जारी रहेगा। कहानी में दूसरी तरफ रोमिल- पाखी और अधिक के पास जाकर उन्हें समझाएगा कि सिर्फ उनके सपोर्ट न करने की वजह से वो ये केस हार गए हैं। मगर इस बात का अधिक और पाखी पर कोई असर नहीं होगा। बरखा भी अधिक-पाखी को सपोर्ट करेगी। दरअसल, बरखा शुरू से ही नहीं चाहती थी कि ये केस लड़ा जाए।

मालती देवी को भड़काएगी बरखा

इसेक बाद कपाड़िया मेंशन में बरखा आकर गुरु मां मालती देवी से लड़ने लगेगी। जब मालती बच्चों को डांस सिखा रही होगी तो बरखा उनसे बदतमीज़ी करते हुए पूछेगी कि उन्होंने घर में बच्चों को डांस सिखाने से पहले क्या किसकी परमिशन ली थी? इसके बाद मालती देवी भी जवाब देते हुए कहेगी कि उसे किसी की परमिशन की ज़रूरत नहीं है क्योंकि ये घर उनके बेटे का है। ऐसे में बरखा उनपर भड़ास निकलाते हुए कहेगी कि यह घर और उनके बेटे की हर एक चीज अनुपमा के नाम पर है। अनुपमा के बाद सब कुछ उनके बच्चों के नाम पर होगा। आपका नंबर तो कहीं भी नहीं आता। बरखा की बातों का सुनकर मालती देवी पर होगा और वो सोच में पड़ जाएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ