Ranbir Kapoor Viral Photo: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म ‘एनिमल‘ (Animal) अभी भी लोगों का अटेंशन ग्रैब कर रही है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतना तहलका मचाया कि हाल ही में इसकी सक्सेस पार्टी रखी गई थी। बीती रात मेकर्स ने धूमधाम से पार्टी की जिसमें फिल्म की स्टार कास्ट के साथ इंडस्ट्री के तमाम बड़े नाम शामिल हुए थे। इस दौरान पार्टी से तीन हसीनाएं खूब चर्चा में बनी हुई हैं। आलिया भट्ट (Alia Bhatt), रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) के लगातार पार्टी से फोटोज और वीडियो वायरल हो रहे हैं। लेकिन क्या आपने रणबीर कपूर की वो फोटो देखी जिसमें वो किसी और के ही साथ दिखाई दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: ‘डैमेज कंट्रोल’, रूमर्स के बीच बच्चन परिवार को साथ देख यूजर्स हुए हक्के-बक्के
राधिका के साथ वायरल हुई तस्वीर
भाभी 1 और 2 के साथ रियल भाभी को भी छोड़ अब रणबीर कपूर की एक अलग हसीना के साथ तस्वीर सामने आई है। ये लड़की कोई और नहीं बल्कि मशहूर एक्ट्रेस राधिका मदान (Radhika Madan) हैं। राधिका के साथ अब रणबीर कपूर को पोज़ देते हुए देखा गया। ये सेल्फी खुद एक्ट्रेस राधिका मदान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है। इसमें वो ग्लैमरस ड्रेस में बेहद सिज़लिंग लग रही हैं। वो सेल्फी क्लिक कर रही हैं और रणबीर उन्हें पकड़कर स्माइल करते हुए कैमरा में देख रहे हैं। अब ये फोटो सोशल मीडिया पर सनसनी मचा रही है।
रणबीर की उड़ी खिल्ली
राधिका मदान और रणबीर कपूर को एक साथ देख अब लोग इस पर रिएक्ट कर रहे हैं। वैसे तो ये दोनों साथ में बेहद खुश औइर खूबसूरत लग रहे हैं लेकिन लगता है सोशल मीडिया यूजर्स ने इन्हें किसी और ही नजर से देखना शुरू कर दिया। इस फोटो के वायरल होती ही लोगों ने खिल्ली उड़ाना शुरू कर दिया और अब रणबीर का जमकर मज़ाक बनाया जा रहा है। दरअसल, एक्टर की इमेज लड़कियों के मामले में फैंस के बीच कुछ ज्यादा अच्छी नहीं है। उन पर कैसेनोवा होने का आरोप लग चुका है। ऐसे में अब उन्हें राधिका के साथ देख यूजर्स बातें बना रहे हैं।
ट्रोल हुए रणबीर
एक शख्स ने अब इस पर कमेंट किया, ‘शेर अपने अगले शिकार की तलाश में।’ एक ने लिखा, ‘आलिया को छोड़कर रणबीर हर हीरोइन के साथ अच्छे लगते हैं।’ किसी ने पूछा, ‘तुमको आलिया के साथ कौन- सा सदमा लग जाता है भाई।’ तो कोई बोला, ‘एनिमल पार्क के लिए अच्छी सेक्सी जोड़ी लगती है..।’ कोई बोला, ‘मुझे लगता है कि अगली भाभी 3 है।’ एक शख्स ने कमेंट किया, ‘रणबीर का अगला टारगेट।’ आखिर में किसी ने लिखा, ‘ये आदमी दूसरी औरत के साथ ही खुश दिखता है। आलिया के साथ दुखी ही दिखता है।’
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
7 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
8 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
9 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines