इवेंट से निकलते हुए Ranbir Kapoor के साथ ये क्या हुआ? जिसे देख 'राहा' के पापा को लोगों ने कहा- 'संभलकर RK'

Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर यूजर्स एक्टर को कह रहे हैं कि ‘संभलकर आरके’। आइए आपको बताते हैं कि आखिर क्या है पूरा माजरा?

Ranbir Kapoor

Ranbir Kapoor, image credit- instagram

Ranbir Kapoor: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अक्सर चर्चा में रहते हैं। अब भई राहा के पापा आने वाली फिल्म ‘रामायण’ की शूटिंग में बिजी हैं, तो उनका चर्चा में रहना बनता भी है। बीते दिन फिल्म ‘रामायण’ के सेट से कई फोटोज सामने आई थी, जिसमें रणबीर को राम के किरदार में देखा गया। वहीं, अब रणबीर का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई कर रहा है कि ‘संभलकर आरके’। आइए आपको बताते हैं कि आखिर लोगों ने रणबीर को ऐसा क्यों कहा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

दरअसल, सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में रणबीर ऑल ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं, जिसमें वो बेहद हैंडसम लग रहे हैं। इस वीडियो में एक्टर को एक इवेंट से बाहर निकलते देखा जा रहा है, लेकिन इस दौरान रणबीर जैसे ही सीढ़ियों से जा रहे थे, तो अचानक से उनका पैर फिसल गया और वो गिरते हुए बाल-बाल बचे। ये देखकर लोगों को एक्टर की चिंता हुई और यूजर्स बोले ‘संभलकर आरके’। रणबीर का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। साथ ही यूजर्स भी इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

यूजर्स ने की एक्टर की चिंता

एक यूजर ने इस पर लिखा कि अरे, अरे संभलकर। दूसरे यूजर ने लिखा कि ध्यान से रणबीर। तीसरे यूजर ने लिखा कि थोड़ा आराम से। एक और यूजर ने लिखा कि जरा संभलकर। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर रणबीर के इस वीडियो पर कर रहे हैं। बता दें कि फिल्म ‘एनिमल’ की सफलता के बाद रणबीर कपूर अब अपनी अगली आने वाली फिल्म ‘रामायण’ की तैयारी कर रहे हैं।

फैंस को एक्टर की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार

इस फिल्म के लिए उन्हें खूब मेहनत करनी पड़ रही है। साथ ही लोगों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार भी है। इतना ही नहीं बल्कि फैंस को तो एक्टर की फिल्म ‘एनिमल’ के दूसरे पार्ट का भी बेकरारी से इंतजार है। देखने वाली बात होगी कि रणबीर की ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करती हैं?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ