मशहूर इंफ्लूएंसर की गोली मारकर हत्या, जानें TikTok स्टार के बारे में 5 Interesting Facts

Social Media influencer Om Fahad: मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर की उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोलीबारी की घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई। आइए आपको बताते हैं इंफ्लूएंसर से जुड़ी कुछ खास बातें…

Om Fahad

Om Fahad

Social Media influencer Om Fahad: आजकल लोगों में एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़-सी लग गई है। सोशल मीडिया के जरिए हर कोई फेमस होना चाहता है। अपनी मेहनत के दम पर बहुत से लोग सफल हो जाते हैं, लेकिन कभी-कभी लगता है कि यही सफलता उनके गले की फांस बन गई है। दरअसल, हाल ही में मशहूर इराकी सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर ओम फहद की उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। आइए आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं…

ओम फहद के बारे में…

  • इराकी टिकटॉकर ओम फहद का असली नाम गुफरान सवादी है।
  • गुफरान सवादी बगदाद के जोयौना जिले में रहती थी, जहां पर उनकी हत्या कर दी गई।
  • ओम फहद सोशल मीडिया पर खूब पॉपुलर थीं और इंस्टाग्राम पर उनके 126K फॉलोअर्स हैं। सवादी ज्यादातर डांस, फूड व्लॉग और शॉपिंग के वीडियो शेयर किया करती थी। उनके वीडियोज को लोग खूब पसंद करते थे और कई वीडियोज को तो दस लाख से भी ज्यादा बार देखा गया।
  • बीते साल फहद को 6 महीने के लिए जेल भी जाना पड़ा था। फहद के जेल जाने की वजह उनके कंटेंट में अशोभनीय भाषा का प्रयोग करना पाया गया था।
  • हालांकि इसके बाद जिनेवा स्थित यूरो-मेड ह्यूमन राइट्स मॉनिटर ने कहा कि उनके अभियोग के लिए कोई आधार नहीं मिला है।

घर के बाहर गोली मारकर उतारा मौत के घाट

बता दें कि शनिवार को बगदाद में ओम फहद के घर के बाहर एक अज्ञात शूटर ने गोली मारकर फहद को मौत के घाट उतार दिया। ये पूरी घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है, जिसमें हमलावर को बाइक पर आते हुए देखा जा रहा है। शूटर को अपनी बाइक से उतरकर फहद की कार की ओर जाते देखा गया और उसने अपना फेस छुपाकर फहद की कार का दरवाजा खोला और उन पर फायरिंग की, जिससे मौके पर ही फहद की मौत हो गई।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ