Ranbir Kapoor, Mukesh Ambani: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों खूब लाइमलाइट बटोर रहे हैं। हाल ही में रणबीर को लोकमत महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर अवार्ड्स में देखा गया। इस अवॉर्ड फंक्शन में रणबीर को 10वें एडिशन में महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस दौरान एक्टर ने मंच पर कई सारी बातें शेयर की, जिसमें उन्होंने मुकेश अंबानी द्वारा उन्हें दी गई सलाह का भी जिक्र किया। आइए जानते हैं कि आखिर एनिमल एक्टर बिजनेस टाइकून की किस बात को फॉलो करते हैं?
रणबीर कपूर को मुकेश अंबानी से मिली ये सलाह
इस इवेंट में जब रणबीर कपूर को सम्मानित किया गया, तो इस दौरान उन्होंने तीन नियम शेयर किए, जिनको वो फॉलो करते हैं। मंच पर रणबीर कपूर ने कहा कि वो बेहतर नागरिक बनने की पूरी कोशिश करते हैं और मुंबईकर होने पर उन्हें बहुत गर्व भी है। इसके आगे रणबीर ने कहा कि मैं आपको बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी से मिली सलाह के बारे में बताना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि किस तरह से कभी भी सक्सेस को अपने सिर और नाकामयाबी को किस तरह अपने दिन पर हावी नहीं होने देना चाहिए।
सिर नीचे रखो और काम करो- रणबीर
रणबीर ने कहा कि मैंने मुकेश अंबानी भाई कि इस सलाह को लिया, उन्होंने मुझसे कहा था कि अपना सिर नीचे रखो और काम करो। कभी भी सक्सेस को सिर पर और असफलता को दिल पर नहीं लेना चाहिए। इसके आगे उन्होंने कहा कि मैं अपनी लाइफ में एक बेहतर इंसान बनना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि वो एक अच्छा बेटा, पिता, पति, भाई और दोस्त बनना चाहते हैं। मुंबई को होने पर मैं बहुत गर्व महसूस करता हूं और इस तरह के सम्मान मेरे लिए बहुत मायने रखते हैं।
यह भी पढ़ें- Elvish Yadav की गिरफ्तारी पक्की! रेव पार्टी में कोबरा का ही था जहर, जांच रिपोर्ट में क्या-क्या?
‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़े कई रिकॉर्ड
बता दें कि इस इवेंट में उन्हें ये पुरस्कार दिग्गज अभिनेता जीतेंद्र ने दिया। इस दौरान जीतेंद्र ने रणबीर के पिता यानी दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर को भी याद किया। बता दें कि फिल्म ‘एनिमल’ की सक्सेस के बाद से रणबीर ने लोगों के दिलों में अपनी एक अलग ही जगह बना ली है। फिल्म के बाद से लोगों में रणबीर का अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े और हिट फिल्मों की लिस्ट में एंट्री मार ली।
सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल
इतना ही नहीं बल्कि इस इवेंट से रणबीर का जीतेंद्र के साथ एक और वीडियो भी सामने आया है, जिसमें जीतेंद्र, रणबीर को गले लगाकर किस करते हुए नजर आ रहे हैं। इंटरनेट पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। साथ ही यूजर्स भी इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
6 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
8 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
9 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
10 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
11 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
11 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
11 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines