Elvish Yadav की गिरफ्तारी पक्की! रेव पार्टी में कोबरा का ही था जहर, जांच रिपोर्ट में क्या-क्या?

Elvish Yadav Rave Party Case: एल्विश यादव रेव पार्टी केस की FSL जांच रिपोर्ट आ गई है। अब इस मामले में एल्विश की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है।

Elvish Yadav

Elvish Yadav, IMAGE CREDIT- instagram

Elvish Yadav Rave Party Case: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव पर एक बार फिर से संकट के बादल मंडरा रहे हैं। रेव पार्टी केस को लेकर बड़ा अपडेट आया है। दरअसल, इस मामले की FSL जांच रिपोर्ट आ गई है, जिसके मुताबिक नोएडा की रेव पार्टियों में यूज हो रहा जहर सांपों का ही होना पाया गया है। वहीं, इस मामले में एल्विश यादव सहित कई और लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। अब इस मामले की FSL जांच रिपोर्ट आने के बाद एल्विश की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

सौरभ गुप्ता ने दी जानकारी

एल्विश यादव रेव पार्टी केस की एफएसएल जांच रिपोर्ट आ गई है। जयपुर FSL जांच रिपोर्ट में सांपों के जहर के होने की पुष्टि हो गई है। बता दें कि इसकी जानकारी पीपल फॉर एनिमल नाम की संस्था में काम करने वाले सौरभ गुप्‍ता ने दी है। बीजेपी सांसद मेनका गांधी की संस्‍था में काम करने वाले सौरभ गुप्ता ने एनबीटी ऑनलाइन को जानकारी देते हुए कहा है कि नोएडा में जो रेव पार्टियां होती है और उनमें जिस जहर का यूज किया जाता है उसकी एफएसएल जांच रिपोर्ट आ गई है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Elvish Raosahab (@elvish_yadav)

विज्ञापन

जांच रिपोर्ट में क्या?

जयपुर एफएसएल जांच रिपोर्ट की बात करें तो इसमें कोबरा करैत प्रजाति के सांप के जहर के होने की पुष्टि हुई है। बता दें कि नोएडा में होने वाली रेव पार्टियों और क्लबों में इस तरह के जहर को सप्लाई किया जाता है। बता दें कि जब ये मामला सामने आया था तो नोएडा पुलिस ने जांच के लिए जयपुर एफएसएल को सांपों के जहर का सैंपल भेजे थे, जिसकी रिपोर्ट में सांपों के जहर का होना पाया गया है। वहीं, इस पर सौरभ गुप्ता का भी कहना है कि इस तरह की पार्टियों में कोबरा करैत प्रजाति के सांपों का जहर यूज होता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Elvish Raosahab (@elvish_yadav)

विज्ञापन

नोएडा पुलिस ने कार्रवाई की लिए ली जांच रिपोर्ट

बता दें कि अब इस मामले में आई एफएसएल जांच रिपोर्ट को नोएडा पुलिस ने ले लिया है और अब आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव सहित कई अन्य लोगों के नाम भी शामिल है। अब जयपुर एफएसएल की रिपोर्ट के बाद इस मामले में एल्विश की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। हालांकि लोगों के मन में ये सवाल भी है कि क्या अब एल्विश की गिरफ्तारी होगी?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Elvish Raosahab (@elvish_yadav)

विज्ञापन

क्या है मामला?

बता दें कि बीते साल नवंबर महीने में जहरीले सांपों की तस्‍करी और गैरकानूनी रेव पार्टियों वाले इस केस से एल्विश यादव का नाम जुड़ा था। इतना ही बल्कि यूट्यूबर के खिलाफ इस केस में एफआईआर भी दर्ज हुई थी। बताते चलें कि बीजेपी सांसद मेनका गांधी की संस्‍था पीपल फॉर एनिमल में काम करने वाले गौरव गुप्‍ता ने इसकी शिकायत की थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ