Ranbir Kapoor की फिल्म Animal का डिलीट सीन वायरल, इंटरनेट पर फिर हुई फ्लाइट सीन की चर्चा

Ranbir Kapoor Fim Animal Deleted Scene: रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ का एक सीन इस वक्त इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। दरअसल, ये फिल्म का वो सीन है, जो फिल्म से हटा दिया गया था। इस फिल्म को लेकर अब सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है।

Animal Deleted Scene

Animal Deleted Scene

Ranbir Kapoor Fim Animal Deleted Scene: रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ पिछले साल 2023 में 1 दिसंबर को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने सिनेमाघरों में नोटों की बारिश की, तो दर्शकों को भी फिल्म बहुत पसंद आई थी। भले ही फिल्म को रिलीज हुई कई महीने हो चुके हैं, लेकिन लोगों में इसकी चर्चा अभी भी नहीं थमी है। जी हां, आज भी सोशल मीडिया पर इस फिल्म के बारे में बातें होती रहती हैं। इस बीच अब इंटरनेट पर एक बार फिर से फिल्म का डिलीट हुआ सीन वायरल हो गया है।

विज्ञापन

‘एनिमल’ का डिलीट सीन वायरल

सोशल मीडिया पर जैसे ही फिल्म ‘एनिमल’ का डिलीट हुआ सीन सामने आया, तो इंटरनेट पर इसकी चर्चा फिर से जोरों से होने लगी। इस सीन ने आते ही ना सिर्फ फैंस बल्कि हर किसी का अटेंशन ग्रैब किया बल्कि लोगों में इसके लिए अलग ही पागलपन देखने को मिल रहा है। इस सीन के लीक हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि बैकग्राउंड में पापा मेरी जान गाना बज रहा है और रणबीर अपने लिए एक ड्रिंक बना रहे हैं।

विज्ञापन

रणबीर को देख गैंग हुआ हैरान

इसके बाद वीडियो में देखा जा सकता है कि रणबीर पायलट के कंधे पर हाथ रखते हैं और उसे वहां से जाने को कहते हैं। इस दौरान सभी रणबीर की ओर देखते हैं। इसके बाद वो कुर्सी पर बैठते हैं और ऐसा लगता है कि उन्हें बहुत दर्द हो रहा है। इस दौरान रणबीर के मुंह पर एक सिगरेट भी होती है। इसके बाद वो अपनी दर्द को महसूस करते हुए इससे बाहर निकलने की कोशिश करते हैं।

विज्ञापन

लोगों ने की सीन के फिल्म में होने की डिमांड

वहीं, अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। साथ ही यूजर्स डिमांड कर रहे हैं कि फिल्म में ये सीन होना चाहिए था। इस सीन को देखने के बाद लोगों का कहना है कि इसे फिल्म में होना चाहिए था। एक यूजर ने लिखा कि इससे फिल्म को और वजन मिलता। दूसरे यूजर ने कहा कि ये एक दमदार सीन है। तीसरे यूजर ने लिखा कि ये बहुत शानदार है।

‘एनिमल’ के दूसरे पार्ट का लोगों को इंतजार

इस तरह के कमेंट्स यूजर इस वीडियो को देखने के बाद कर रहे हैं। गौरतलब है कि फिल्म ‘एनिमल’ लोगों को बेहद पसंद आई थी। वहीं, अब फैंस को इस फिल्म के दूसरे पार्ट यानी ‘एनिमल पार्क’ का बेसब्री से इंतजार है। देखने वाली बात होगी कि कब इस फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ