मुंबई: एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का प्रमोशन शुरू कर दिया है। दोनों को एक दूसरे के साथ प्रमोशन्स में भाग लेते हुए देखा जा रा है। आलिया भी अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए नए नए लुक्स के जरिए फैंस को प्रेग्नेंसी फैशन इंस्पिरेशन दे रही हैं।
इस बीच रणबीर और आलिया का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें रणबीर कपूर अपनी प्रेग्नेंट वाइफ आलिया भट्ट (Ranbir Kapoor bodyshamed Alia Bhatt) के बढ़े हुए वजन का मजाक उड़ाते नजर आए हैं, जो नेटिजेंस को कतई पसंद नहीं आया है।
वीडियो में रणबीर आलिया भट्ट के बढ़े हुए वजन पर टिप्पणी करते हुए सुने जा सकते हैं, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल पैदा कर दी है। ये तब हुआ जब ये दोनों अयान मुखर्जी के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ को प्रमोट करने के लिए एक लाइव सेशन के दौरान बातचीत कर रहे थे।
लाइव सेशन के दौरान ‘ब्रह्मास्त्र’ की टीम इस विषय पर बात कर रहे थे कि आखिरकार फिल्म का प्रमोशन बड़े लेवल पर क्यों नहीं किया जा रहा है। इसपर आलिया कहती हैं कि, “हम फिल्म का प्रचार करेंगे, और हम हर जगह होंगे, लेकिन अगर आप सवाल पूछ रहे हैं कि हम हर जगह फैलोड….” उनकी बात को बीच में ही रोकते हुए रणबीर तुरंत आलिया के बेबी बंप की ओर इशारा करने लगते हैं और कहते हैं, “ठीक है, मैं कह सकता हूं कि किसी के पास फैलोड (उसके बढ़े हुए वजन की ओर इशारा किया) है।
ये सुनते ही आलिया सन्न हो जाती हैं और रणबीर की ओर देखने लगती हैं। इसपर रणबीर मुस्कुराते हुए कहते हैं “एक प्यारे तरीके से” इसके बाद आलिया भी हंसते हुए इसे टाल जाती हैं। लेकिन नेटिजेंस ने इस बात को हल्के में नहीं लिया और रणबीर को अपनी पत्नी की बॉडी शेमिंग करने के लिए खरी खोटी सुनाने लगे। एक यूजर ने लिखा, “अगर वो कैमरे पर ऐसा कह रहा है, तो सोचो कि वो निजी तौर पर क्या कहता होगा… कैटरीना और अनुष्का के साथ भी उसने इस तरह के ढेर सारे कमेंट्स किए हैं..”, दूसरे ने लिखा, “एक गर्भवती महिला से यह कहना एक घिनौना मजाक था”।
एक अन्य ने रणबीर की खिंचाई करते हुए कहा, “मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि उन्होंने ऐसा कहा! रणबीर 40 साल का एक बच्चा है जिसमें कोई सामान्य ज्ञान नहीं है। आलिया बेहतर की हकदार हैं।” एक और यूजर ने लिखा, “कौन इस तरह अपनी पत्नी के बारे में बात करता है जो गर्भवती है? मुझे अभी भी जग्गा जासूस के दौरान उनका और कैटरीना का इंटरव्यू याद है, वो उनके प्रति बहुत अपमानजनक थे। और यह मजाकिया नहीं था, हमें हंसी नहीं आई।”
अभी पढ़ें – सपना चौधरी ने हरियाणवी सॉन्ग में लगाया भोजपुरी तड़का, खेसारी लाल संग रिलीज किया गाना
‘ब्रह्मास्त्र’ की बात करें तो, रणबीर और आलिया के अलावा, फिल्म में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन अक्किनेनी और मौनी रॉय भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
3 mins agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
4 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
6 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
7 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
7 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
13 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines