सपना चौधरी ने हरियाणवी सॉन्ग में लगाया भोजपुरी तड़का, खेसारी लाल संग रिलीज किया गाना

Video thumbnail for youtube video phwuu02fwo8

मुंबई: पिछले दिनों हरियाणवी डांसिंग क्वीन सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का एक वीडियो खूब वायरल हुआ, जिसमें वो भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari lal yadav) के साथ थिरकती नजर आईं। दोनों ही क्षेत्रीय कलाकारों का अपने अपने क्षेत्र में काफी दबदबा है, ऐसे में हरियाणवी भोजपुरी स्टार्स जब एक साथ आए तो इंटरनेट पर इनके वीडियो ने तबाही मचा दी। दोनों का छोटा सा डांस वीडियो काफी वायरल हुआ।

विज्ञापन

इस वीडियो के जरिए खेसारी लाल यादव और सपना चौधरी ने फैंस को बताया कि दोनों साथ मिलकर एक म्यूजिक एलबम रिलीज करने जा रहे हैं, जिसके टीजर को भी काफी बेहतरीन रिस्पॉन्स मिलता नजर आया। सपना और खेसारी के गाने का नाम है ‘मटक मटक’ (Matak Matak) जिसमें दोनों ने मिलकर जबरदस्त ठुमके लगाए हैं। अब ये म्यूजिक एलबम जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन

https://www.youtube.com/watch?v=PhWUU02FWO8

विज्ञापन

ये पहला मौका है जब सपना चौधरी खेसारी लाल यादव के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आ रही हैं। दोनों के पहले म्यूजिक एलबम को वत्स रिकॉर्ड्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है।

विज्ञापन

कुछ ही घंटों पहले रिलीज हुए सॉन्ग को 1 मिलियन के करीब व्यूज मिल गए हैं और 1 लाख 70 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। गाने में सपना चौधरी जहां घाघरा चोली में नजर आ रही हैं। वहीं, खेसारी लाल यादव कुर्ता पाजामा में शानदार लग रहे हैं। गाने को मशहूर गायक विश्वजीत चौधरी ने गाया है और इसके लिरिक्स अमीन बरोदी ने लिखे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ