हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Ranbir Kapoor के बर्थडे पर पत्नी Alia Bhatt ने लुटाया प्यार, गोद में बैठे नजर आए एक्टर

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर आज यानी 28 सितंबर को अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर के जन्मदिन पर उनकी पत्नी आलिया भट्ट ने एक पोस्ट शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है. इस मूवी में रणबीर की अनदेखी फोटो देखने को मिलने वाली है.

विज्ञापन
Ranbir Kapoor के बर्थडे पर पत्नी Alia Bhatt ने लुटाया प्यार (PIC-Instagram ( aliaabhatt / usaamahsiddique )

एक्टर रणबीर कपूर का जन्म 28 सितंबर 1982 को हुआ था. एक्टर आज यानी 28 सितंबर को अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं. रणबीर कपूर को उनके जन्मदिन के खास मौके पर फैंस और सेलेब्स खूब मिल रही हैं. दरअसल, एक्टर पर उनके फैंस ने सोशल मीडिया पर जमकर प्यार बरसाया है, जिसके बाद एक्टर ने सभी का आभार व्यक्त किया है. लेकिन इन सभी के बीच रणबीर कपूर के फैंस को सिर्फ एक ही चीज मीस कर रहे थे.

दरअसल, हम जिस चीज की बात कर रहे हैं, वो और कोई नहीं बल्कि आलिया भट्ट का पोस्ट था. लेकिन अब आलिया भट्ट ने भी अपने पति को जन्मदिन पर एक पोस्ट शेयर किया है. एक्ट्रेस का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: ‘हनुमान अंश’ आई पसंद तो OTT पर जरूर देखें संतों की जिंदगी पर बनीं ये 5 फिल्में, IMDb पर मिली शानदार रेटिंग

विज्ञापन

आलिया भट्ट ने रणबीर के जन्मदिन पर शेयर किया पोस्ट

आलिया भट्ट ने अपने पति रणबीर कपूर के साथ कुछ खास तस्वीरें शेयर की है. इन तस्वीरों में कपल एक दूसरे पर प्यार बरसाते हुए नजर आ रहे हैं. आलिया ने यह पोस्ट अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. दरअसल, पहली फोटो में एक्टर रणबीर कपूर पत्नी आलिया भट्ट की गोद में बैठे हुए नजर आ रहे हैं और दोनों एक दूसरे को प्यार से निहार रहे हैं. वहीं दूसरी फोटो एक्टर अपनी पत्नी को निहारते हुए नजर आ रहे हैं. दरअसल, कपल की यह फोटो रेस्टोरेंट की नजर आ रही है.

आलिया भट्ट के पोस्ट की तीसरी फोटो में सिर्फ रणबीर कपूर खड़े हुए नजर आ रहे हैं. यह फोटो ऊपर से क्लिक की गई है. वहीं पांचवी फोटो में रणबीर कपूर अपनी बेटी राहा के साथ नजर आ रहे हैं. हालांकि, आलिया ने फोटो शेयर करते वक्त बेटी का फेस हाइड कर दिया है. वहीं आखिरी तस्वीर में आलिया और रणबीर ने साथ में सेल्फी ली है. इस पोस्ट में कपल काफी शानदार लग रहे हैं. बता दें कि एक्ट्रेस ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,’हैप्पी बर्थडे क्यूटी स्टार’. आलिया के इस पोस्ट ने फैंस का दिल जीत लिया है. 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola